पति ने तलवार से गला रेतकर की पत्नी की हत्या
बांदा । यूपी के बांदा जिले में पति ने तलवार से गला रेतकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। पूरा मामला मटौंध थानाक्षेत्र के मरौली गांव का है। जानकारी के मुताबिक मरौली गांव निवासी दीपू सिंह ने रविवार शाम को अपनी पत्नी प्रियंका सिंह (30) की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय दंपति के अलावा घर में कोई नहीं था। देर शाम जब प्रियंका की सास जब घर आई और खून से लथपथ शव देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मटौंध थानाप्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि दीपू शराब का लती था, जिस कारण ही दंपति के बीच विवाद होता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
सरकार बोली- पैनिक बुकिंग से बढ़ी गैस सिलेंडर की मांग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, सागर गैरें ने बदला तरीका
राज्यसभा सीट के लिए एमपी में सियासी गणित पर सबकी नजर
बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी का खजाना भारी, 89 सीटों पर विजय और 146.71 करोड़ का खर्च
भारत में ईंधन संकट की अफवाहों पर हरदीप पुरी का जवाब
नौकरी व पशुपालन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया*