बरेली में अवैध धंधे का भंडाफोड़, असम की महिला ने किया खुलासा
बरेली के संजयनगर में कैफे की आड़ में दो सगे भाई लंबे समय से अफीम और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। इसमें उनकी बहन भी शामिल थी। सोमवार को बरेली एएनटीएफ ने आरोपियों की बहन और असम निवासी महिला प्रियंका दास को गिरफ्तार किया तो इसका खुलासा हुआ। पूछताछ में प्रियंका दास ने बताया कि चार दिन पहले वह अपनी साथी लक्षीदास के साथ अफीम और हेरोइन लेकर बरेली आई थी।
उसने अफीम कैफे संचालक जगजीत, उसके भाई गुरप्रीत उर्फ गोपी और इनकी बहन सिमरन निवासी मेगा सिटी संजयनगर को दे दी। रुपये देने पर हेरोइन की डिलीवरी भी तीनों भाई-बहनों को देनी थी। प्रियंका के पास से 211 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल और 71120 रुपये बरामद हुए। प्रियंका को लेकर टीम जगजीत के मेगा सिटी स्थित घर पहुंची। वहां जगजीत की बहन सिमरन मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दोनों भाई फरार हो गए।
जगजीत और गुरप्रीत संजय नगर रोड पर आफ्टर डार्क नाम से एक कैफे चलाते हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों भाई कैफे की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। इसकी जानकारी बहन सिमरन को भी थी। सिमरन की दोस्ती जगजीत की जमानत कराने के दौरान गुवाहाटी में प्रियंका दास से हो गई थी। तब से प्रियंका नगालैंड और असम से मादक पदार्थ लाकर भाई-बहनों को सप्लाई करती थी।
कैफे के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस
सूत्र बताते हैं कि एएनटीएफ चार दिन से इस मामले में अंदरखाने जांच पड़ताल व दबिश दे रही थी। टीम ने मुकदमा दर्ज कराने से पहले स्थानीय पुलिस से कोई जानकारी साझा नहीं की फिर भी किसी तरह छापेमारी की सूचना लीक हो गई। तब दोनों भाई भाग निकले। दो भाइयों ने बचने के लिए पैरवी भी कराई लेकिन लखनऊ तक मामले की जानकारी होने पर कुछ नहीं हो सका। पुलिस दोनों भाइयों के कैफे के बारे में जानकारी जुटा रही है। कैफे में किस तरह के लोग आते थे, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। कैफे किसकी बिल्डिंग में कब से संचालित हो रहा है, यह भी जांच का विषय है।
झारखंड, मणिपुर, असम और सोनभद्र से आ रही खेप
कुछ समय पहले तक जिले के कस्बों में मादक पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर होती थी। अब शहर में भी तस्कर सक्रिय हो गए हैं। हाल के कुछ दिनों में जो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, उनसे यह जानकारी पुलिस को मिली है कि शहर में झारखंड, मणिपुर, असम और यूपी के सोनभद्र से मादक पदार्थ की खेप लाई जा रही है। कुछ मामलों में इसे केमिकल आदि डालकर और नशीला किया जा रहा है।
फिर जिले और आसपास के शहरों व राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। कुछ दिन पहले इज्जतनगर पुलिस और एसओजी ने तस्करी के आरोप में फतेहगंज पश्चिमी और सीबीगंज के छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले बारादरी थाना पुलिस ने फरीदपुर और भमोरा के तस्करों को पकड़ा था। इन लोगों ने ट्रेन के जरिये झारखंड निवासी राहुल से अफीम मंगाई थी। सूत्रों के अनुसार झारखंड बार्डर पार कर सोनभद्र के रास्ते भी ट्रकों के जरिये डोडा मंगाया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव
साडा क्षेत्र में आएगा बड़ा निवेश, ग्वालियर को मिलेगा टेक हब का दर्जा
मोतीलाल ओसवाल की टॉप स्टॉक पिक्स, इन 5 शेयरों में दिख रहा शानदार रिटर्न का अनुमान
NEET विवाद पर सरकार का रुख साफ, नितिन नवीन ने विपक्ष को दिया जवाब
शताब्दीपुरम में झुग्गी हटाने की कार्रवाई बनी विवाद की वजह, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट
CJP प्रदर्शन में पुलिसकर्मी की धमकी बनी मुसीबत, विभाग ने किया सस्पेंड
हादसे में सिर में घुसी कैंची, डॉक्टरों की मेहनत से सुरक्षित बचा बच्चा
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़