इन फूड्स से बढ़ाएं आंखों की रोशनी....
नई दिल्ली। आजकल की लाइफस्टाइल, काम का प्रेशर, वर्क लोड, घंटों मोबाइल और लैपटॉप के सामने बैठे रहने के कारण आंखों की रोशनी कम होती जा रही है। आजकल उम्र से पहले ही लोगों को चश्मा लगने लगा है। वहीं बच्चे भी इससे अछूते नहीं है। आंखें कमजोर होने के साथ-साथ लोगों को आंखों से पानी आना, दर्द, जलन, सिरदर्द जैसी समस्याएं भी होनी लगी है।
ये सभी लक्षण आंखों के कमजोर होने के हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये घरेलु नुस्खों से आप अपनी आंखों की रोशनी आसानी से बढ़ा सकेंगे। ये नेचुरल चीजें आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिनके सेवन से आप आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।
आंवला
आंवला विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। विटामिन-सी से भरपूर आवंला आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने से मदद करता है। आंवले का जूस, मुरब्बा, अचार आदि बना कर इसका सेवन कर सकते हैं।
पालक
पालक में विटामिन-ए, ई, जिंक, आइरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही ये आंखों के लिए भी बहुत लाभदायक है। पालक को आप सब्जी, सूप आदि बनाकर सेवन कर सकते हैं।
कढ़ी पत्ता
कढ़ी पत्ता में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ए हमारी आंखों को स्वस्थ रखता है। कढ़ी पत्ता के सेवन से आंखें दुरुस्त रहती है। इसे रोजाना तड़के में या चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं।
सौंफ
सौंफ भी आंखों की रोशनी बढ़ाने से मदद करता है। सौंफ में विटामिन-ए और ई पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखते हैं। सौंफ का पानी पीना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
मेथी
मेथी सेहत के साथ-साथ आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। सुबह खाली पेट मेथी का सेवन करने से आंखें मजबूत होती है। इसके अलावा मेथी का पानी का सेवन करना भी आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, सैंपल जांच में खुलासा
PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ प्रकरण: विभाग बोला तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया गया प्रस्तुत
हाथ जोड़ता रहा युवक, चप्पल से वार करती दिखी महिला
बयान को लेकर एमपी की सियासत में घमासान