मछली पालन को बढ़ावा देने की पहल
रायपुर : खेती-किसानी के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए शासन द्वारा पशुपालन, कुक्कुटपालन और मछलीपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले में मछली पालन को बढ़ावा देने हेतु इसे आधुनिक एवं लाभदायक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कोपाबेड़ा में 10 दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण 08 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 के विभागीय योजनान्तर्गत संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मत्स्य पालकों के तकनीकी ज्ञान में वृद्धि करना एवं उन्हें आधुनिक मछली पालन तकनीकों से अवगत कराना था। उल्लेखनीय है कि मछली पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। ऐसे प्रशिक्षणों से कृषकों को नवीन तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिससे उत्पादन में वृद्धि और आय में सुधार संभव होता है।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें मछली पालन को वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोंडागांव के उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, फागेश्वरी कश्यप, एम.एल. राना उप संचालक मछली पालन, योगेश देवांगन, सहायक मत्स्य अधिकारी, कु.अस्मिता सिन्हा, मत्स्य निरीक्षक, कु.नोमेश्वरी दीवान मत्स्य निरीक्षक, नवदीप ठाकुर, महेश बघेल उपस्थित रहे।
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल
LPG अपडेट: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर मिलेंगे सिलेंडर, वितरण प्रणाली में नहीं है कोई बाधा।
मां बनने पर पत्रलेखा का बड़ा खुलासा: "शायद मैं मां नहीं बनना चाहती थी, लेकिन अब अहसास बदल गया।"