बस्तर में इनोवेशन मिशन लॉन्च, युवाओं को मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म
जगदलपुर। बस्तर के युवाओं की प्रतिभा को नया आकाश देने के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित 'इनोवेशन महाकुंभ 1.0' का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नए बस्तर का 'इन्नोवेशन इंजन' अब शुरू हो चुका है और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना विकसित बस्तर से ही पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि बस्तर में संभावनाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।
नियद नेल्ला नार 2.0 का होगा विस्तार
बस्तर के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार ने एक मजबूत रोडमैप तैयार किया है, जिसमें रोजगार, शिक्षा और स्टार्टअप को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बस्तर के गांवों के विकास के लिए संचालित 'नियद नेल्ला नार योजना' का दायरा बढ़ाकर इसे अब 10 जिलों में '2.0 वर्जन' के रूप में लागू किया जाएगा। साथ ही, 'नवाचार और स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30' के माध्यम से युवाओं को उनके आइडिया से लेकर व्यवसाय विस्तार तक हर स्तर पर आर्थिक व तकनीकी मदद दी जा रही है।
परंपरा और आधुनिकता का संगम
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बस्तर के वन उत्पाद, पर्यटन, कला और संस्कृति में नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि बजट में बस्तर के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं ताकि युवा स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। वन मंत्री केदार कश्यप ने भी युवाओं से अपने विचारों को स्वरोजगार में बदलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप आइडिया वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
राष्ट्रीय मंच और भविष्य की दिशा
बस्तर में पहली बार हुए इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के पीछे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव की दूरगामी सोच रही। पिछले दो महीनों के कठिन परिश्रम और टीम वर्क के कारण बस्तर के छात्र-छात्राओं को पहली बार अपनी नवीन सोच प्रदर्शित करने का बड़ा मंच मिला। इस महाकुंभ में प्रशासनिक अधिकारियों, विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया, जिससे क्षेत्र में उद्यमशीलता का एक नया वातावरण तैयार हुआ है।
कानूनी योग्यता पर सवालों के बीच ममता बनर्जी चर्चा में
केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई से कॉर्पोरेट जगत में हलचल
भाजपा विधायक संजय पाठक ने दी हाजिरी, जस्टिस को कॉल मामले की सुनवाई बढ़ी
विभागों के बंटवारे के साथ असम सरकार सक्रिय, 26 मई के बाद विस्तार संभव
रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
तमिलनाडु में महिलाओं को लेकर राजनीति तेज, स्टालिन ने CM विजय को घेरा
यूनिवर्सिटी कैंपस में चोरी की बड़ी वारदात, सुरक्षा पर उठे सवाल
व्हाइट हाउस ने बताया ट्रंप दौरे का मकसद, ताइवान पर रहेगा खास फोकस
दिल्ली में नई गाइडलाइन जारी, आधी मीटिंग ऑनलाइन और दो दिन घर से काम
किसानों के हित में बड़ा बयान, MSP कानून की मांग तेज