दरोगा की 'गुंडई': कार से ठोका पिता-पुत्र को, बदजुबानी कर बोला- 'मर जाते तो अच्छा था'
बस्ती जिले में पुलिस के ‘रक्षक’ स्वरूप पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान लग गया है. आलम ये है कि पुलिस वालों की वर्दी का घमंड अब उनके सिर चढ़कर बोलने लगा है. इस बार तो हद ही हो गई. यहां एक दारोगा ने अपनी कार से बाप-बेटे को को उड़ा दिया. यानी टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए. टक्कर मारने के बाद घायलों का इलाज कराने के बजाय दारोगा ने अपनी वर्दी का पूरा फायदा उठाया.
दारोगा का नाम रितेश कुमार सिंह है. दारोगा रितेश कुमार सिंह ने पीड़ितों को टक्कर मारने के बाद धमकी दी. इसके बाद दारोगा ने संवेदनहीनता दिखाते हुए कहा, “मरे क्यों नहीं, हम तो चाहते थे कि मर जाओ!” सोचिए, सामने वाले दर्द से कराह रहे होंगे, और दारोगा उनकी मौत की कामना कर रहा है. रितेश कुमार सिंह इतने पर नहीं रुका. दारोगा ने प्रत्यक्षदर्शियों को धमकी दे डाली.
दारोगा पर एफाआईआर दर्ज
दारोगा ने प्रत्यक्षदर्शियों से कहा कि अगर थाने गए तो तुम लोगों का भी वही हाल होगा, जो बाप-बेटे का हुआ. मामले के पीड़ित, घायल लाटबक्स सिंह का कहना है कि अगर चौकी इंचार्ज हम लोगों की मदद करता तो हम लोग उसके खिलाफ मुकदमा न दर्ज करवाते. दारोगा ने मदद करने के बजाय, वर्दी का रौब दिखाया और शायद यही दारोगा को महंगा पड़ गया. अब दारोगा पर एफाआईआर हो चुकी है.
डीआईजी संजीव कुमार त्यागी ने क्या कहा?
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस महकमे के डीआईजी संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी ली है. संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी. वहीं दरोगा रितेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना हुई थी, लेकिन घायलों द्वारा अभद्रता का आरोप निराधार हैं.
दारोगा ने कहा कि मुकदमा दर्ज हुआ है. आला अधिकारी जो निर्देश देंगे उसका पालन होगा. दारोगा ने कहा कि उसने खुद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया था, लेकिनअब घायल न जाने क्यों आरोप लगा रहे हैं.
रूस-भारत संबंध मजबूत: डिप्टी पीएम मंटुरोव ने उठाए व्यापार और ऊर्जा के मुद्दे
Bengal 2026: AIMIM ने चुने 12 चेहरे, जानें पूरी टिकट लिस्ट
राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया: दबाव में हूं, पर जज्बा नहीं टूटा
जिंदगी और मौत की जंग, रस्सी से लटकी रही महिला
गांव में फैली गलत खबर, महिला को घेर लिया
स्पेशल ट्रेन से बढ़ी सुविधा, रोज मिलेगा सफर का मौका
कतर में भारत-पाक वार्ता, शांतिपूर्ण संवाद को लेकर सियासी चर्चाएं तेज
PSL 2026 में फखर को झटका, तकनीकी समिति का फैसला कायम
ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की रणनीति, बंगाल में ‘घुसपैठियों’ का मुद्दा बन सकता गेम चेंजर
ईरान संकट से महंगा हुआ तेल, ब्रेंट क्रूड ने पार किया 109 डॉलर