ईशा वर्मा ने एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को कहा दुष्ट सौतेली महिला
मुंबई । छोटे परदे की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच एक बार पुन: विवाद शुरु हो गया है। हाल ही में, ईशा वर्मा ने रुपाली गांगुली को निशाने पर लेते हुए उन्हें दुष्ट सौतेली महिला कहा है। दरअसल, यह विवाद उस दिन बढ़ा, जब ईशा के बर्थडे पर इस केस की अगली सुनवाई की तारीख तय की गई।
इस पर गुस्से में आई ईशा ने बिना रुपाली को टैग कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें ईशा ने लिखा, मेरे बर्थडे पर कोर्ट की अगली तारीख तय करने के लिए दुष्ट सौतेली महिला का धन्यवाद। कितनी उदार हो और हां, पिछले 4 महीनों से मेरी जासूसी करने और मेरी हर सोशल मीडिया एक्टिविटी की निगरानी करने के लिए धन्यवाद। ईशा ने यह आरोप भी लगाया कि रुपाली गांगुली उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी की जासूसी कर रही हैं। वहीं, इस बीच रुपाली गांगुली के वकील सना रईस खान ने पुष्टि की थी कि एक्ट्रेस को ईशा के खिलाफ मानहानि मामले में अंतरिम राहत मिली है। इसके अनुसार, सभी प्लेटफार्म्स पर झूठी और हानिकारक सामग्री पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था, ताकि रुपाली की प्रतिष्ठा को और नुकसान से बचाया जा सके। यह विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब ईशा वर्मा का पुराना पोस्ट एक्स प्लेटफार्म पर वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जब उनके पिता अश्विन रुपाली से फोन पर बात करते हैं, तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देती हैं।
इसके साथ ही, ईशा ने यह भी आरोप लगाया था कि रुपाली उनके पिता को गलत दवाइयां देती हैं। इन आरोपों के बाद, रुपाली ने ईशा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर किया था। अब दोनों के बीच यह विवाद और भी बढ़ता जा रहा है, और आगे की कानूनी लड़ाई में कौन किसे हरा पाएगा, यह तो वक्त ही बताएगा। बता दें कि कुछ महीने पहले, ईशा ने रुपाली पर हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद रुपाली ने मानहानि का केस दायर किया था। इस कानूनी कार्रवाई के बाद, कुछ समय तक तो ईशा शांत रही, लेकिन अब एक बार फिर दोनों के बीच का विवाद तूल पकड़ चुका है।
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव