इजराइली सेना ने यूनिफिल बेस पर किया हमला, भारत ने की निंदा
बैरूत। भारत ने लेबनान-इजराइल सीमा पर बढ़ते तनाव पर चिंता जाहिर की है। इजराइली सेना ने यूनिफिल के बेस पर हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। जब इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नकूरा में यूनिफिल के मुख्य बेस पर एक ऑब्जर्वेशन पोस्ट पर हमला किया। यूनिफिल यानी यूनाइटेड नेशंस इंटरिम फोर्स इन लेबनान, एक शांति सेना है जो लेबनान और इजराइल के बीच शांति बनाए रखने का काम करती है।
भारत ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि संयुक्त परिषद की पवित्रता का सम्मान सभी को करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। करीग 600 भारतीय सैनिक यूएन सेना का हिस्सा हैं और लेबनान-इजराइल सीमा पर तैनात हैं।
चीन ने भी हमले की निंदा की है और इसकी जांच की मांग की है। इटली ने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई युद्ध अपराध हो सकती है। अमेरिका ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। यूनिफिल ने कहा है कि इजराइली सेना ने उन्हें लेबनान में सीमित जमीनी कार्रवाई करने के अपने इरादे के बारे में सूचित किया था। यूनिफिल ने सभी पक्षों से तनाव कम करने का आग्रह किया है।यह घटना इजराइल और लेबनान स्थित हिज्बुल्लाह के बीच चल रहे संषर्घ के बीच हुई है। इजराइली सेना ने तीन जगहों पर गोलीबारी की, जिनमें से एक यूनिफिल परिसर भी था।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर