दुर्लभ बीमारी से लड़ रहे मासूम की मददगार बनीं जैकलीन फर्नांडिस
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज हाल ही में एक ऐसे बच्चे से मिलीं जो दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। अभिनेत्री न केवल बच्चे और उसके परिवार के साथ समय बिताया, बल्कि उसके सर्जरी का खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी ली। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो।
सर्जरी की उठाई जिम्मेदारी
एक वीडियो में जैकलीन फर्नांडीज के साथ समाजसेवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी भी दिख रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस का उस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के साथ मिलते हुए एक वीडियो अपने इस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें अभिनेत्री उस बच्चे को प्यार कर रही हैं, साथ ही परिवार वालों से बातें करती भी दिख रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जैकलीन फर्नांडीज जी, उनकी सर्जरी का ध्यान रखने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप बहुत ही नेक दिल हैं, अच्छे की उम्मीद है। इस बच्चे के लिए दुआ करें।’
एक्ट्रेस ने दुआ करने की अपील की
इस वीडियो को जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद हुसैन भाई। आइए हम सभी मोहम्मद और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें।’
किस बीमारी से पीड़ित है बच्चा?
वीडियो में दिख रहा बच्चा हाइड्रोसिफलस नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। इसमें मस्तिष्क में पानी भर जाता है, जिस कारण उसे सिर बड़ा हो जाता है।
जैकलीन फर्नांडीज का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडीज आखिरी बार अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। एक्ट्रेस की अगली फिल्म अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन, दिशा पटानी और अन्य के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ है।
बढ़ते तनाव के बीच Donald Trump की नई योजना — होर्मुज की खाड़ी में क्या बदलेगा खेल?
आज से खरमास खत्म, अप्रैल में करना है गृह प्रवेश या खरीदनी है दुकान, मकान या कार, पंचांग से देखें शुभ मुहूर्त
पूर्वांचल में आज मनाया जा रहा है सतुआन, जानें क्यों इस दिन सत्तू खाना माना जाता है शुभ
मंगलवार का राशिफल
अमिट है कर्म का फल
राशिफल 14 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
चारधाम यात्रा अपडेट: मद्महेश्वर-तुंगनाथ के कपाट खुलने की तारीख कल घोषित, डीएम की निगरानी में होंगे अनुष्ठान
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
*संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए विकासखंड स्तर पर उड़ानदस्तों का गठन* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ