बांग्लादेश हिंसा पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का ऐलान, हिंदुओं को दिखानी होगी एकजुटता
बांग्लादेश में हिंसा के बाद तनाव की स्थिति है और वहीं हिन्दुओं पर अत्याचार और हाल ही में हिन्दू युवक दीपू दास की हत्या पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “इसका कड़ा विरोध होना चाहिए और सभी हिन्दुओं को एकजुट होकर इसका सामना करना चाहिए.” यही नहीं उन्होंने बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर कहा, “ऐसा संभव नहीं और हम ऐसा नहीं होने देंगे.” रामभद्राचार्य ने यह प्रतिक्रिया महाराष्ट्र के नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में दी |
स्वामी रामभद्राचार्य इस पहले भी हिन्दुओं की एकजुटता पर बल दे चुके हैं. अक्सर उनके बयानों में इस चीज की झलक भी देखने को मिलती है. बंगाल में जारी हिंसा और हिन्दुओं पर बढ़ते अत्याचार पर उन्होंने चिंता जताई. जिसके संदर्भ में उन्होंने एक बार फिर एकजुटता का आह्वान किया |
बयानों से चर्चा में रहते हैं रामभद्राचार्य
स्वामी रामभद्राचार्य प्रसिद्ध कथावाचक हैं और उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार के साथ ही पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है. अपने कथा प्रसंगों के दौरान कई बार वे विवादित बयाना भी दे देते हैं. राममंदिर सम्पूर्ण होने पर धर्म ध्वजा समारोह से पहले उन्होंने कहा था कि हम एल्फाबेट से चल रहे हैं. अ से अयोध्या हो चुका अब क और म बाकी यानि काशी और मथुरा बाकी. यही नहीं उन्होंने वेस्ट यूपी को मिनी पाकिस्तान तक कह दिया था, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी |
कौन हैं जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ?
स्वामी रामभद्राचार्य एक अध्यात्मिक और धार्मिक संत हैं. नेत्रहीन होने के बावजूद यह 22 भाषओँ के ज्ञाता हैं. ज्यादातर हिन्दू धर्म ग्रन्थ इन्हें जुबानी याद हैं और कई जगह अपने ज्ञान का परिचय दे चुके हैं. यही नहीं 100 से अधिक ग्रन्थ भी लिख चुके हैं. चित्रकूट की तुलसी पीठ के संथापक होने के साथ ही विकलांग विश्व विद्यालय के आजीवन कुलपति भी हैं. रामजन्म भूमि मामले में इन्होने कोर्ट में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए थे. लेकिन कई बार विवादित बयान भी देकर चर्चा में आ जाते हैं |
"Safe Click 2.0" अभियान के तहत थाना खिलचीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *चोरी के मोबाइलों को नया बताकर बेचने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, ₹6.75 लाख मूल्य के 45 मोबाइल फोन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार* कुलदीप सिंगी बाबा
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
ऑपरेशन चक्षु - 360 अभियान को मिली नई मजबूती* *राजस्थान एवं गुना सीमा से लगे ग्राम किला अमरगढ़ में 16 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित* *सरपंच को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित* कुलदीप सिंगी बाबा
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ* *150 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण* कुलदीप सिंगी बाबा
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला