केकेआर के मेंटोर गंभीर का कोलकाता पहुंचने पर भव्य स्वागत
कोलकाता । आईपीएल के लिए यहां पहुंचे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर गौतम गंभीर का यहां पहुंचने पर प्रशंसकों ने शानदार स्वागत किया। इसका एक वीडियो भी केकेआर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें टीम प्रबंधन के साथ गंभीर को दिखाया गया है। इसमें लिखा गया है, केकेआर के बॉस 7 लंबे साल के बाद एक विजेता के तौर पर कोलकाता में वापस आये हैं।
गौरतलब है कि गंभीर साल 2011 से ही केकेआर के साथ बने हुए हैं। टीम को बेहतर बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। उनके कप्तानी में केकेआर ने साल 2012 और 2014 में खिताब जीते थे।
गंभीर ने साल 2018 में केकेआर को छोड़ दिया था। उसी साल पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले वह एक सत्र में उस समय की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से खेले थे। गंभीर के जाने के बाद से ही केकेआर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है। साल 2021 में टीम इयोन मोर्गन के नेतृत्व में फाइनल में पहुंची थी पर यहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पिछले 2 सत्र से टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पायी थी। अब देखना है इस बार गंभीर के मार्गदर्शन में टीम कितनी सफल होती है।
शंकराचार्य विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, सपा और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप
सरदार सरोवर परियोजना प्रभावितों की मुश्किलें: बड़वानी में अधूरी पुनर्वास तस्वीर, पानी के लिए संघर्ष
दलित राजनीति पर नजर, समाजवादी पार्टी की 15 मार्च को प्रदेशव्यापी तैयारी
ईरान हालात सुधरे, खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल; कैबिनेट मंत्री का बयान
राज्यसभा उम्मीदवार तय करने की जद्दोजहद: राजद में दो नामों पर हो रही मंथन
चंद्रग्रहण के कारण बदली होली की टाइमिंग, देर रात दहन; रंग कल
अंतरराष्ट्रीय तनाव की मार, चमड़ा उद्योग और मीट निर्यात पर ब्रेक
होली को लेकर प्रशासन सख्त, अस्पताल अलर्ट; ओपीडी बंद, मेट्रो-बिजली पर जारी गाइडलाइन