बड़ा हवाई हादसा: 62 लोगों को लेकर जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
ब्राजील के साओ पाओलो में एक बड़ा हादसा हो गया, यहां एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रॉयटर के मुताबिक इस विमान में 62 लोग सवार थे। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि कितने लोग घायल हुए या मारे गए। विमान एक आवासीय इलाके में क्रैश हुआ है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एयरलाइन वोएपास ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है।
विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे
एयरलाइन ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारुलहोस के लिए जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
साओ पाउलो के राज्य अग्निशमन विभाग ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि विन्हेडो में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, और उसने दुर्घटना वाले क्षेत्र में सात दल भेजे हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि विमान पेड़ों के समूह में गिर रहा है और उसके बाद काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिख रहा है।
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
दोनों की आंखें दान करने से चार लोगों को मिलेगी नई रोशनी
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
पढ़ाई में अव्वल छात्र बना परिवार का कातिल, इलाके में हड़कंप
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके