इस आसान विधि से घर पर बनाएं 'कॉर्न कटलेट'
सामग्री :
- उबले आलू - 2
- स्वीट कॉर्न - 1 कप
- ब्रेडक्रम्ब्स - 1/2 कप
- हरी मिर्च - 4
- धनिया पाउडर - 1 tsp
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 tsp
- गरम मसाला - 1/2 tsp
- घिसा हुआ अदरक लहसुन- 1 tsp
- हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
- नमक - स्वादानुसार
- नींबू का रस - 1 tsp
- तेल
विधि :
- उबले हुए स्वीट कॉर्न को हल्का दरदरा पीस लें। इसमें उबले आलू, अदरक-लहसुन, हरा धनिया और नमक समेत बताए गए सभी मसालों को मिलाकर एक Dough तैयार कर लें।
- अब छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल या चपटे कटलेट का आकार दें। इसके बाद कटलेट को ब्रेडक्रम्ब्स में लपेट लें, ताकि वह तलने पर क्रिस्पी बनें। इसके बाद पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो तैयार कटलेट को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- गरमा-गरम कॉर्न कटलेट को धनिया पुदीना चटनी या टोमैटो केचअप के साथ परोसें। इसके साथ गरमागरम अदरक वाली चाय भी परफेक्ट लगेगी। आप इसे किसी पार्टी में भी स्नैक के लिए बना सकते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि