इस आसान विधि से घर पर बनाएं स्वादिष्ट सूजी के अप्पे
महिलाएं चाहे घरेलू हों या फिर कामकाजी, हर किसी के जहन में ये सवाल घूमता ही रहता है कि वो ऐसा क्या अलग खाने और नाश्ते में बनाएं, जिसे उनके परिवार वाले आराम से खा लें। कुछ न कुछ चटपटा खाने का मन हर किसी का करता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के नाश्ते मिल जाते हैं, पर इन्हें आप हर रोज नहीं खा सकते। ये शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं।
ऐसे में हम आपको दक्षिण भारत के ऐसे पकवान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने में भी स्वादिष्ट होता है और इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि नाश्ते में क्या बनाएं तो आप झटपट सूजी के अप्पे तैयार करा सकती हैं। ये काफी आसानी से बन जाते हैं,
सूजी के अप्पे बनाने का सामान
1 कप सूजी
1 कप दही
1/2 कप पानी
1 छोटा प्याज ( ये वैकल्पिक है)
1 गाजर
1 हरी मिर्च
1/4 कप धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
1/2 राई
8-10 कड़ी पत्ते
2 चम्मच तेल (तड़के के लिए)
तेल (अप्पे पैन में लगाने के लिए)
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
विधि
- अप्पे बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसका बैटर तैयार करना है। इसके लिए एक कटोरे में सूजी लेकर उसमें बराबर मात्रा में दही डालें। अब अगर ये गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर बैटर तैयार करें। अब इसे तकरीबन आधे घंटे के लिए भिगो कर रखें।
- जब सूजी फूल जाए तो इसमें कटी हुई सभी सब्जियां मिक्स करें। इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक डालकर इसे तैयार करें।
- अब आपको बैटर का तड़का तैयार करना है। इसके लिए एक छोटे पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें। उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे तो उसमें कड़ी पत्ते डालें। इसे कुछ सेकंड तक भूनने के बाद तड़के को बैटर में मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। अंत में इसमें बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथों से मिलाएं।
- अब पैन को गर्म करके उसमें ब्रश की मदद से तेल लगाएं। तेल लगाने बाद पैन के हर खांचे में बैटर को चम्मच की मदद से भरें। आखिर में पैन को ढककर मध्यम आंच पर पकाएं। जब ये सुनहरा होकर पक जाए तो इसे निकालकर नारियल की चटनी या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि