इस आसान विधि से घर पर बनाएं टेस्टी दाल मक्खनी
रेस्टोरेंट वाली दाल मखनी का स्वाद लाजवाब लगता है। वैसे तो दाल की बहुत सारी वैराइटी होती है। लेकिन दाल मखनी का लाजवाब स्वाद हर किसी की जुबान पर चढ़ जाता है। दाल के ऊपर डला मक्खन इसके जायके को और बढ़ा देता है। वैसे तो कई बार दाल मखनी घर में लोग बनाते हैं। लेकिन रेस्टोरेंट वाला स्वाद शायद ही सबको मिल पाता हो। अगर आपके साथ भी यहीं समस्या है तो दाल मखनी बनाने के लिए एक बार इस रेसिपी को फॉलो करें। फिर देखें कैसे सब उंगिलयां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी दाल मखनी रेस्टोरेंट स्टाइल में।
सामग्री :
2 कप काली दाल (धोकर भिगोई हुई)
2 बड़े प्याज (बारीक कटा हुआ)
4 लहसुन की कली (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2 बड़े टमाटर (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच हींग
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 कप क्रीम
2 बड़े चम्मच मक्खन
नमक स्वादानुसार
ताजा धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
गरमागरम रोटी या नान परोसने के लिए
विधि :
एक प्रेशर कुकर में दाल, नमक और पर्याप्त पानी डालकर 3-4 सीटी लगाकर उबाल लें।
एक पैन में मक्खन गरम करें और जीरा, हींग डालें। फिर प्याज, लहसुन और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
उबली हुई दाल को टमाटर के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
मध्यम आंच पर दाल को 10-15 मिनट तक पकाएं।
दाल में क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
दाल को गरमागरम रोटी या नान के साथ परोसें। ऊपर से ताजा धनिया पत्ती से गार्निश करें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि