अंतरिक्ष से कूदा शख्स, नजारा देख खौफ में आए लोग!
वाशिंगटन। अंतरिक्ष से नीचे कूदते हुए यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम फेलिक्स बाउमगार्टनर बताया गया है। अंतरिक्ष से छलांग लगाने का यह वीडियो साल 2012 का है। हालांकि, वहां से फेलिक्स के छलांग लगाने को लेकर पूरी तैयारी की गई थी। 1 लाख, 27 हजार 8 सौ 52 फीट की ऊंचाई पर जाने के लिए फेलिक्स ने हीलियम बैलून का इस्तेमाल किया। हीलियम के बैलून में बैठकर फेलिक्स धरती के वायुमंडल की दूसरी निचली परत समताप मंडल तक गए। वहां पर भी धरती का गुरुत्वाकर्षण बल काम करता है। यानी वहां से कोई छलांग लगाए तो आसमान में ऊपर नहीं, बल्कि धरती की ओर गिरेगा। ऐसे में फेलिक्स ने समताप मंडल में जाकर विशेष रुप से बनाए गए अंतरिक्ष सूट को पहनकर धरती पर स्काईडाइव (आसमान से छलांग) किया। इस मिशन को रेडबुल ने स्पॉंशर किया था। इस दौरान उन्होंने साउंड की गति को भी पीछे छोड़ दिया और घुमावदार चक्कर में फंस गए। ऐसा लगा कि रेडबुल स्ट्रेटोस मिशन खतरे में आ गया। हालांकि, वे सफलता पूर्वक धरती पर लैंड करने में सफल रहे। फेलिक्स ने कहा कि अंतरिक्ष से नीचे कूदना वास्तव में अनोखा अनुभव था।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे बैलून के नीचे मेटल से बने बॉक्स में बैठकर अंतरिक्ष तक गए। वहां जब बैलून रुक गया, तब वे नीचे की ओर छलांग लगा देते हैं। इस दौरान दर्जनों साइंटिस्ट उन्हें मॉनिटर कर रहे होते हैं। बीच-बीच उनकी भी धुकधुकी बढ़ जाती है। सूट में लगे कैमरे से वो नीचे गिरने का वीडियो भी कैप्चर करते हैं। वे जैसे-जैसे धरती के करीब आते जाते हैं, वैसे-वैसे मॉनिटर कर रहे साइंटिस्ट की खुशी बढ़ती जा रही है। फिर, धरती के नजदीक आते ही फेलिक्स ने अपना पैराशूट खोल लिया और सुरक्षित लैंड कर गए। यूट्यूब पर इस वीडियो को साल 2022 में अपलोड किया गया था, लेकिन अब तक इसे 2 करोड़ 88 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन बता दें कि इस वीडियो पर अब तक 33 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि एक इंसान के लिए अंतरिक्ष से गिरने के बाद भी बच पाना संभव है। इसमें बहुत जोखिम था।
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
दोनों की आंखें दान करने से चार लोगों को मिलेगी नई रोशनी
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
पढ़ाई में अव्वल छात्र बना परिवार का कातिल, इलाके में हड़कंप
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके