संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया निवासी रानू देवी (35) पत्नी बृजेश कुमार का शव बृहस्पतिवार की शाम घर में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि बहन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एक तरफ भाई हत्या का आरोप लगा रहा तो दूसरी तरफ पति उसे आत्महत्या बता रहा है। पति का कहना था कि वह रील बनाने की शौकीन थी। उसी चक्कर में उसकी मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला
रानू देवी का मायका गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआं मुस्तफाबाद की निवासी थी। रानू की शादी वर्ष 2016 में शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया निवासी बृजेश कुमार से हुई थी। बृहस्पतिवार को उसकी संदिग्ध मौत हो गई। पति बृजेश कुमार ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दी। घटना की जानकारी मिलते ही भाई विशाल कुमार रानू के घर पहुंचा। विशाल का आरोप है कि उसकी बहन का शव घर के बाहर अंधेरे में रखी गई थी। विशाल ने बताया कि फोन पर रानू के ससुराल वालों ने सूचना दिया था कि उसकी बहन खाना खा कर सो रही थी उसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद जब वह बहन के शव को देखा तो उसके गले में फंदे का निशान था। जब पूछा तो ससुराल वालों ने बताया कि पंखे पर साड़ी के सहारे रानू लटक कर जान दे दी थी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर जानकर उसे नीचे उतारा गया। जबकि कहीं पर भी दरवाजा टूटा नहीं था। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष के लोग मुस्करा रहे थे। वहीं, रानू के पति बृजेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रानू देवी रील बनाने की शौकीन थीं और पिछले चार वर्षों से सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रही थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पत्नी को तीन मोबाइल फोन भी खरीदकर दिए थे। घटना के समय वह दुकान पर काम करने गए थे। लौटने पर पत्नी का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। नीचे उतारने तक उनकी मौत हो चुकी थी। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि एक महिला ने साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
बिहार की राजनीति में नया मोड़? निशांत को बताया गया ‘फ्यूचर सीएम’, पोस्टरों से बढ़ी हलचल
चलती बाइक में अचानक भड़की आग, जिला न्यायालय क्षेत्र में अफरा-तफरी
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, कांगड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरने से कई घायल
शिक्षा में डिजिटल पहल: 68 कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, हजारों छात्रों को मिलेगा स्किल ट्रेनिंग
ISRO का कमाल: गगनयान मिशन में क्रू मॉड्यूल की सफल वापसी, देश ने रचा इतिहास
CM साय बोले— वरिष्ठ नेताओं के बयान को गंभीरता से देखा जाना चाहिए
हर्ष फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई, दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध कट्टा जब्त किया