भोसले परिवार के प्रति समर्थन संदेशों की भरमार
आशा भोसले का जाना संगीत जगत में एक दौर का अंत है। 12 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वे 92 वर्ष की थीं। दिग्गज गायिका को बीते दिन राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदा दी गई। अंतिम यात्रा में आए उनके चाहने वालों और शुभचिंतकों की आंखें नम थीं। परिवार गमगीन है। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले दादी के निधन के बाद टूट गई हैं। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे समय उनके आंसू नहीं थमे। मिलने आने वाले लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे। दादी के आखिरी सफर पर जाने के बाद जनाई ने देर रात सोशल मीडिया पर अपने दिल की बातें लिखी है।
जनाई ने किया लोगों का शुक्रिया अदा
जनाई भोसले का अपनी दादी आशा भोसले के साथ बहुत गहरा जुड़ाव था। दोनों को अक्सर इवेंट और फंक्शन में साथ स्पॉट किया जाता था। आशा भोसले के निधन के बाद जनाई के जीवन में एक खालीपन आया है। जनाई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दादी के अंतिम संस्कार की एक तस्वीर साझा कर दिल के भाव लिखने की कोशिश की है। मगर, फिलहाल वे इतनी भावुक हैं कि कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। सिर्फ लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
बोलीं- 'जब मौका मिलेगा जरूर लिखूंगी'
जनाई भोसले ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, 'भावनाओं का इतना सैलाब है। मुझे जब भी मौका मिलेगा तो मैं कुछ लिखूंगी, लेकिन फिलहाल मुझे यह जरूर कहना होगा कि आज और उसके बाद भी, ऐसे बहुत से लोग थे, जिन्होंने उनका सम्मान किया। उन्हें आदर दिया और सबसे बढ़कर, उन पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाया। मैं दिल की गहराइयों से आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं। वह इस सम्मान की हर तरह से हकदार थीं। मुझे इस बात का एहसास है कि वह हम सभी के दिलों में हमेशा के लिए जिंदा रहेंगी। मुझे यकीन है खुद पर बरसता प्यार और यह आदर यकीनन उन्होंने भी यह सब ऊपर से देखा है'।
जनाई ने लिखा- 'अलविदा माय लव'
जनाई ने दादी आशा भोसले के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर लिखा है, 'अलविदा माय लव। मेरी जिंदगी का प्यार'। बता दें कि जनाई ने भी दादी के नक्शे कदम पर चलते हुए संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। बीते साल उनका गाना 'केहंदी है' काफी हिट रहा था। खुद दादी आशा भोसले ने पोती की तारीफ कर हौसला बढ़ाया था। जनाई ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत तो कर ही दी है। अब वे एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने वाली हैं। वे 'द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज' से फिल्म डेब्यू करेंगी।
जनाई ने कहा था- 'दादी आप हमेशा मेरे साथ रहना'
बता दें कि जनाई भोसले ने एक बातचीत में कहा था, 'मुझे अपनी दादी से बहुत प्यार है। उनके साथ मेरा बहुत ही डीप कनेक्शन है। मैं बस उन्हें देखती रहती हूं और कभी-कभी रो लेती हूं'। उन्होंने बताया था कि दादी से कहती हैं, 'आप कभी मत जाना। हमेशा मेरे साथ रहना। मैं उन्हें किसी के साथ शेयर भी नहीं कर सकती। वो सिर्फ मेरी हैं'। यह बात कहते हुए जनाई भावुक हो गई थीं। जनाई को जिस बात का डर था, दादी को खोने का, वक्त ने उसी से सामना कराया है। आशा भोसले की पोती के लिए यकीनन यह बेहद मुश्किल वक्त है।
राहुल मिश्रा की मुश्किलों का हुआ अंत, चोरी के बाद इस तरह मिले उनके प्यारे जॉनी-जोजो
व्यवस्था परिवर्तन के दावे के साथ उभरे अभिजीत दीपके, केजरीवाल से हो रही तुलना
तनाव चरम पर: इस्राइली फाइटर जेट्स को हिजबुल्ला ने बनाया निशाना, युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप
आज महंगा हुआ या नहीं? पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फटाफट करें चेक
प्योंगयांग में हाई-वोल्टेज हलचल: चीनी राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व किम जोंग उन ने दी सैन्य क्षमता को नई धार
CJP आंदोलन को धार देने दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत दीपके, राष्ट्रध्वज के साथ जंतर-मंतर पर जुटेंगे प्रदर्शनकारी
आज सस्ता हुआ या महंगा? घरेलू LPG सिलेंडर से लेकर कमर्शियल गैस तक के ताजा दाम जानें
बगावत के सुर पड़े धीमे: सिद्धारमैया सरकार पर मंडराया सियासी संकट टला, रेड्डी को मनाने में कामयाब रही कांग्रेस
खरीदारों के लिए खुशखबरी: सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज के रेट
अमेरिकी राष्ट्रपति निवास के पास सुरक्षा में बड़ी चूक: परिसर में मौजूद थे ट्रंप, हमलावर ढेर