महू हादसा: 7 वाहनों की भिड़ंत, राहत-बचाव कार्य जारी
इंदौर। इंदौर के महू में मानपुरा थाना क्षेत्र में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के भेरू घाट पर आज शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया. हादसे में 7 वाहन एक दूसरे से टकरा गए, ट्रक और गैस टैंकर कारों पर चढ़ गए, जिसके चलते पूरा हाईवे बंद हो गया. गनीमत रही की इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
ट्रक अनियंत्रीत होकर मिनी ट्रक में घुसा
यह हादसा मानपुर भेरू घाट के घाट सेक्शन में हुआ, जहां करीब दो किलोमीटर तक लंबी ढलान है. इसी ढलान से एक तेज रफ्तार ट्रक गुजर रहा था, जो अनियंत्रीत हो गया और आगे चल रहे मिनी ट्रक में जा घुसा. मिनी ट्रक को टक्कर लगते ही वह आगे चल रही कार से भिड़ गया, इसके बाद एक और कार और पिकअप वाहन आपस में टकरा गए, जिससे देखते ही देखते 7 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
भेरू घाट लेन हुई पूरी तरह से बंद
हादसे के बाद भेरू घाट से नीचे उतरने वाली लेन पूरी तरह से बंद हो गई, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. इसके बाद घाट चढ़ने वाली लेन से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई, लेकिन इससे करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. जाम की स्थिति को देखते हुए कई वाहन चालकों ने इंदौर और धामनोद जाने के लिए अपने मार्ग बदल लिए।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली. पुलिस के अनुसार, इंदौर की ओर से आ रहा कंटेनर (क्रमांक MH 46 BU 0506) भेरू घाट उतरते समय अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही बाइक (क्रमांक MP 09 AX 4698) को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. घटनास्थल से बड़े भयावह वीडियो सामने आए हैं. फिलहाल मानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यातायात को सामान्य करने का प्रयास जारी है।
बिना पार्लर जाए वैलेंटाइन के लिए चमकाएं अपना चेहरा, ये फेस मास्क आएंगे आपके काम
Skin Care For Ramadan: रमजान से पहले कर लें स्किन केयर, ताकि चांद सा चमके चेहरा
इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर रमजान के महीने में हो सकती हैं तैयार
10 मिनट में घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, भुलाए नहीं भूल जाएंगे मुंह में घुल जाने वाला स्वाद
इश्क, अविश्वास और अपराध, MBA छात्रा मर्डर केस की पूरी कहानी
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शाम के नाश्ते के लिए बनाएं वेजिटेबल सैंडविच, स्वाद और सेहत का है बेहतरीन कॉम्बिनेशन
कड़ाही में इस तरीके से बनाएं ढाबा स्टाइल भरवां तंदूरी आलू, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं