मोहम्मद तौशिक रजा बदायूं के नए सीजेएम
बदायूं। उच्च न्यायालय प्रयागराज के रजिस्टार के नोटिफिकेशन के अनुसार जिले से 12 न्यायिक अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है। रमाबाई नगर से आ रहे माेहम्मद तौसीफ रजा सीजेएम होंगे। जबकि पंकज पांडे सिविल जज जूनियर डिवीजन बनाए गए हैं। अपर सत्र न्यायाधीश सुनीत चंद्र (सोनू) का ट्रांसफर गौतमबुद्ध नगर कर दिया।
गोरखपुर से आ रहे मित्र पाल सिंह को प्रधान न्यायधीश कुटुम्ब न्यायलय का जज बनाया गया है। प्रधान न्यायधीश सत्य प्रकाश को मिर्जापुर जिले में (एमएसीटी) का न्यायधीश बनाया गया है। झांसी से आ रहे अपर सत्र न्यायधीश सुयाश प्रकाश श्रीवास्तव को डकैती कोर्ट बनाया गया है। वह डकैती न्यायाधीश इस्तयाक अली की जगह लेंगे। डकैती जज इस्तयाक अली को विशेष न्यायधीश एससीएसटी बनाया गया है। एससीएसटी के न्यायाधीश उदय भान सिंह को जौनपुर में इसी पद पर भेजा गया है। लखनऊ में विशेष न्यायधीश (एंटी कारप्सन) रही रेखा शर्मा को अपर जिला जज बनाकर भेजा गया है।
बदायूं की अपर जिला जज बनी सुश्री निधि
जिला सहारनपुर देवबंद मे अपर जिला जज रही सुश्री निधि को अपर जिला जज बदायूं बनाया गया है है। मिर्ज़ा ज़ीनत अपर जिला जज को महिलाओं के विरुध अपराध का विशेष न्यायधीश बनाया गया है। सीजेएम मोहमद साजिद की जगह रमाबाई नगर से आ रहे सिविल जज सीनियर डिविजन मोहमद तौशिफ रजा को बदायूं का नया सीजेएम बनाया गया है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका कुमारी की जगह रिचा शर्मा को बनाया गया है। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन रोहिणी उप्पद्याय को न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है जो राखी भदोरिया की जगह लेंगी। न्यायिक मजिस्ट्रेट राखी भदोरिया को अपर सिविल जज जूनियर डिविजन बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई