मोहन यादव ने तमिलनाडु में किया प्रचार, अविनाशी में सभा को किया संबोधित
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस व डीएमके को सबक सिखाएं बहनें
- जनता का उत्साह बता रहा तमिलनाडु में विकास व सुशासन का कमल खिलेगा
- कांग्रेस और डीएमके ने देश के साथ तमिलनाडु की बहनों का अधिकार भी छीना है
- तमिलनाडु परिवर्तन के लिए तैयार, भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाएगी
- यह चुनाव परिवारवाद के खिलाफ और नारियों के सम्मान के लिए है
- डॉ. मोहन यादव
भोपाल, 21/04/2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को तमिलनाडु के नमक्कल जिले के राशिपुरम विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार एवं तिरूपुर जिले के अविनाशी विधानसभा में केंद्रीय मंत्री व एनडीए प्रत्याशी डॉ. एल मुरूगन के समर्थन में रोड शो एवं अविनाशी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु की बहनें नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस व डीएमको को सबक सिखाएं। तमिलनाडु की जनता का उत्साह बता रहा है कि यहां विकास व सुशासन का कमल खिलेगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस और डीएमके पार्टी ने देशभर के साथ तमिलनाडु की बहनों का भी अधिकार छीना है। तमिलनाडु विधानसभा का यह चुनाव परिवारवाद से खिलाफ और नारी सम्मान के समर्थन का है। जनता का उत्साह बता रहा है कि तमिलनाडु परिवर्तन के लिए तैयार है। भाजपा तमिलनाडु में ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाएगी।
डीएमके-कांग्रेस ने तमिलनाडु की बहनों के विकास का रास्ता रोका
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करके डीएमके और कांग्रेस ने तमिलनाडु की बहनों के विकास का रास्ता रोका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन का माहौल बना हुआ है। उसकी झलक आज तमिलनाडु में दिखाई दे रही है। कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया, देश की जनता उससे आक्रोशित है। तमिलनाडु में निश्चित रूप से कमल खिलेगा और सुखद परिणाम सामने आएंगे। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन से एनडीए को विजय प्राप्त होगी और तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारी सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी है। गरीब और आम आदमी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने, यह एनडीए की सोच है। लेकिन कांग्रेस और डीएमके में ऐसा नहीं है, दोनों ही परिवारवादी पार्टियां हैं। कांग्रेस और डीएमके ने विधानसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया। अगर यह संशोधित बिल पास हो जाता तो तमिल बहनों के लिए सांसद, विधायक और मंत्री बनने का अवसर बढ़ जाता। कांग्रेस और डीएमके ने तमिलनाडु की बहनों के विकास का रास्ता भी रोका है। अब तमिलनाडु की बहनें उन्हें सबक सिखाएगी।

सनातन पर्व पर कफ्यू लगाकर जनता पर डंडे बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि तमिलनाडु देश में मंदिरों की राजधानी है। जब भी कोई सनातन पर्व होता है, तमिलनाडु की डीएमके की भ्रष्टाचार में डूबी सरकार कर्फ्यू लगाकर हमारी धार्मिक यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं व आमजन पर डंडे बरसाती है। विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की जनता डीएमके को सबक सिखाए। जनता का उत्साह और उमंग देखकर अम्मा जयललिता के उस विचार की भारी विजय होने वाली है, जिसके नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ रहा है। कांग्रेस और डीएमके पार्टी ने गठजोड़ कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध इसलिए किया कि महिला नेतृत्व आगे न आ सके। कांग्रेस और डीएमके इसलिए महिलाओं का विरोध कर रही हैं कि कहीं ‘अम्मा’ जे. जयललिता जैसा महिला नेतृत्व समाज की सेवा के लिए आगे न आने पाए। ‘अम्मा‘ जे जयललिता महिलाओं के साथ हर समाज वर्ग के कल्णाण के लिए हमेशा संकल्पित थीं। कांग्रेस और डीएमके ऐसे राजनीतिक दल हैं जो गरीब परिवार की बेटियों को राजनीति में सक्रिय नहीं होने देना चाहते हैं।
कांग्रेस-डीएमके परिवारवादी पार्टियां, एनडीए में सामान्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनते हैं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके परिवारवादी पार्टियां हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए में सामान्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचते हैं। एनडीए सरकारों द्वारा गरीब, निर्धन, सामान्य और हर समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। आप सभी देवतुल्य जनता एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनाएं। एनडीए पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा देगी। उन्होंने कहा कि जब तक एक-एक वोट भाजपा व एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में न पड़ जाए कार्यकर्ता चौकन्ना रखें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हृदय में तमिलनाडु और तमिल संस्कृति का विशेष स्थान है। केंद्र सरकार तमिलनाडु के विकास के लिए संकल्पित होकर केंद्र सरकार निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। आप सभी भाजपा-एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर तमिलनाडु में कमल खिलाएं।

रोड-शो में उमड़ा जनसमूह, नारों से गूंजा क्षेत्र, मुख्यमंत्री ने किया अभिवादन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नमक्कल जिले के राशिपुरम एवं तिरूपुर जिले के अविनाशी विधानसभा में रोड शो कर एनडीए प्रत्याशियों के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री के रोड शो में हजारों की संख्या में जनसमूह उमड़ा पड़ा। सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता व आमजन ने रोड शो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता जनार्दन का अभिवादन कर एनडीए प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। रोड शो के दौरान अविनाशी विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरूगन, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री अरविंद मेनन एवं राशिपुरम से एनडीए प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार ने भी जनता का अभिवादन कर आशीर्वाद मांगा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत
मोहन यादव ने तमिलनाडु में किया प्रचार, अविनाशी में सभा को किया संबोधित
मेन पंपिंग पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 90 गांवों की जल आपूर्ति ठप, 12 लाख लीटर पानी बर्बाद*