एअर इंडिया एक्सप्रेस की 7 प्रतिशत से अधिक उड़ानें रद
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को परिचालन चुनौतियों के कारण गुरुवार को अपनी सात प्रतिशत से अधिक उड़ानें रद कर दीं। अभी हाल ही में चालक दल के सदस्यों के सामूहिक अवकाश से लौटने के बाद परिचालन को स्थिर करने के प्रयासों के तहत रद्दीकरण पूर्व नियोजित था। सप्ताहांत तक एयरलाइंस के परिचालन के सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।गत सात मई को एअर इंडिया एक्सप्रेस के 200 से अधिक चालक दल के सदस्य एयरलाइन प्रबंधन पर हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। गत मंगलवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी यूनियन (एआइएक्सईयू) ने एयरलाइन में जारी परिचालन मुद्दों पर दिल्ली के मुख्य श्रमायुक्त से हस्तक्षेप की भी मांग की थी।एआइएक्सईयू अध्यक्ष केके विजय कुमार ने कहा कि यूनियन गत नौ मई को हुई सुलह बैठक के बाद एअर इंडिया एक्सनप्रेस प्रबंधन द्वारा दैनिक आधार पर उड़ान रद करने और देरी की संख्या के बारे में मुख्य श्रमायुक्त का ध्यान आकर्षित करना चाहता है। सुलह बैठक के आधार पर सभी चालक दल के सदस्य 10 मई को अपनी ड्यूटी पर लौट आए। हालांकि भी चालक दल की बाधाओं का हवाला देते हुए कई उड़ानों को रद अथवा विलंबित की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई