करंट से मां-बेटी की मौत
बरेली । यूपी के बरेली में करंट लगने से एक मां व उसकी 4 साल की बेटी की मौत हो गई। बिजली अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया जिससे मां-बेटी की मौत हो गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक आरती देवी (30) और उनकी बेटी तनु साकरस गांव में अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। बरेली के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट संतोष बहादुर सिंह ने कहा कि दोपहर लगभग 1 बजे वो घर की छत पर गए तभी एक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर तनु के पैर पर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि आरती अपनी बेटी को बचाने के लिए दौड़ी लेकिन वह भी बिजली के तार के संपर्क में आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने लापरवाही को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस वजह से मौके पर पहुंची बहेड़ी पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
वहीं बहेड़ी अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमचंद यादव ने कहा कि मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने की मांग की है। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर चमन प्रकाश ने बताया कि इस घटना के बाद लाइनमैन ओमप्रकाश की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
गैस संकट उज्जैन में गहरा, ईरान-इजराइल युद्ध से 1000 व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी