मुंबई कोर्ट ने मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जारी किया दूसरा जमानती वारंट
मुंबई की एक कोर्ट ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के खिलाफ दोबारा जमानती वारंट जारी किया है। ये मामला 2012 का है, जब सैफ अली खान पर एक एनआरआई बिजनेसमैन के साथ मारपीट का आरोप लगा था। मलाइका उस वक्त सैफ के साथ मौजूद थीं, लेकिन वो गवाह के तौर पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं।
क्या है पूरा मामला?
ये घटना 22 फरवरी 2012 की है। सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे। उसी दौरान एनआरआई बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने सैफ और उनके ग्रुप की तेज आवाज और हंगामे पर आपत्ति जताई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद सैफ ने इकबाल मीर शर्मा को धमकी दी और उनकी नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक टूट गई। इकबाल ने ये भी आरोप लगाया कि सैफ और उनके दोस्तों ने उनके ससुर रमन पटेल को भी पीटा।
सैफ ने लगाया था ये आरोप
हालांकि, सैफ का कहना है कि शर्मा ने उनके साथ मौजूद महिलाओं के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की थी, जिसके बाद झगड़ा हुआ। इस मामले में सैफ और उनके दो दोस्तों- शकील लदाक और बिलाल अमरोही पर भारतीय दंड संहिता की धारा 325 (मारपीट) के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। तीनों को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई थी।
इस दिन होगी अगली सुनवाई
मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के एस झंवर इस केस में गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं। मलाइका उस ग्रुप का हिस्सा थीं, जो घटना के वक्त होटल में मौजूद था। कोर्ट ने उन्हें गवाह के तौर पर पेश होने के लिए कहा था। पहली बार 15 फरवरी को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ था, लेकिन वो नहीं आईं। इसके बाद सोमवार को कोर्ट ने फिर से वारंट जारी किया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल