मेरी दुनिया... प्रियंका चोपड़ा ने खास महिलाओं के लिए लिखा भावुक संदेश
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बहुत ही खास और भावुक तरीके से मनाया। प्रियंका ने उन सभी महिलाओं की बचपन की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने उनके जीवन को बनाया और प्रभावित किया है।
प्रियंका का पोस्ट
इस लेटेस्ट पोस्ट में सबसे पहले प्रियंका ने खुद की बचपन की फोटो शेयर की है, जिसके ऊपर लिखा, 'यह हैं वो इंसान जो बेहद आभारी हैं।' फिर उनकी मां मधु चोपड़ा की बचपन की तस्वीर है, जिसमें लिखा, 'मां, यही हैं वो जिन्होंने मुझे जन्म दिया।' इसके बाद प्रियंका ने अपनी जिंदगी की महत्वपूर्ण महिलाओं की बचपन की तस्वीरें शेयर कीं। हर फोटो के साथ छोटे-छोटे मैसेज दिए, जिसमें बताया कि वे उन महिलाओं के लिए कितनी शुक्रगुजार हैं और उनके जीवन में उनका क्या रोल रहा।
प्रियंका का नोट
प्रियंका ने इन शानदार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मेरी दुनिया को चलाने वाली सभी महिलाओं को महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरी टीम को, आपकी मेहनत और योगदान के लिए मैं बहुत आभारी हूं। आपके बिना मैं यह सब नहीं कर पाती। साथ ही रोहिणी अय्यर, टेस और मेरे आसपास की सभी शानदार महिलाओं के लिए भी मैं हर दिन शुक्रगुजार हूं।'
प्रियंका ने शेयर किया फैशन डिजाइनर का क्वोट
प्रियंका ने फैशन डिजाइनर कोको शनेल का एक क्वोट भी शेयर किया। जिसपर लिखा है- 'एक लड़की को दो चीजें होनी चाहिए। पहला वह कौन है और दूसरा वह क्या बनना चाहती है।' आखिर में प्रियंका ने लिखा, 'महिला दिवस की शुभकामनाएं उन सभी अद्भुत महिलाओं को जो अपने जीवन में बैलेंस बनाए रखने के लिए इतनी मेहनत करती हैं। उनकी मेहनत कभी अनदेखी नहीं होती।'
'द ब्लफ' के बारे में
प्रियंका की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द ब्लफ' 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इसे फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रियंका ने एक पूर्व समुद्री डाकू 'ब्लडी मैरी' का रोल निभाया हैं। फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन, टेमुएरा मॉरिसन जैसे कलाकार भी हैं।
प्रियंका की आने वाली फिल्म 'वाराणसी'
प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इसमें मुख्य हीरो महेश बाबू, रुद्र के रोल में हैं और प्रियंका, मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी। वहीं खलनायक पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा के रोल में हैं। कहानी वाराणसी शहर के इर्द-गिर्द है, जहां एक एस्टरॉइड की वजह से खतरा मंडरा रहा है। फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है।
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला