नक्सली हिंसा छोड़कर करें आत्मसमर्पण, मुख्यधारा में हों शामिल: गृहमंत्री शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद के विचार को उखाड़ फेंकेंगे। शाह ने नई दिल्ली में अपने घर पर छत्तीसगढ़ के करीब 55 नक्सली हिंसा पीड़ितों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर के चार जिलों को छोड़कर पूरे देश में नक्सलवाद को खत्म करने में केंद्र सरकार सफल रही है। गृहमंत्री शाह ने नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और आत्मसमर्पण करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि अगर नक्सली हिंसा नहीं छोड़ते हैं तो सरकार उनके खिलाफ चौतरफा अभियान चलाएगी। हम नक्सलवाद को ख़त्म करके ही रहेंगे। उन्होंने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि वे कानून के सामने आत्मसमर्पण कर दें, अपने हथियार छोड़ दें। उन्होंने कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर-पूर्व और कश्मीर में कई लोग हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आपका भी स्वागत है लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम उनके खिलाफ अभियान चलाएंगे।
शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अपने अभियानों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है और यह समस्या अब छत्तीसगढ़ के सिर्फ चार जिलों में ही है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने एक बार पशुपतिनाथ से तिरुपति तक गलियारा बनाने की साजिश रची थी, लेकिन मोदी सरकार ने उसे नाकाम कर दिया था। शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय जल्द राज्य सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित लोगों के लिए कल्याणकारी योजना तैयार करेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन