'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया और मजेदार प्रोमो हुआ जारी
कॉमेडियन कपिल शर्मा अब टीवी के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लेकर आए हैं। इस शो में अभी तक कई स्टार्स शिरकत कर चुके हैं। सिर्फ देसी ही नहीं, बल्कि विदेशी सिंगर एड शीरन भी शो का हिस्सा बने।
अब कार्तिक आर्यन अपनी मां के साथ, जाह्नवी कपूर अभिनेता राजकुमार राव और अनिल कपूर समेत कई स्टार्स इस शो की शोभा बढ़ाएंगे। हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो जारी हुआ।
मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया और मजेदार प्रोमो जारी किया। इसमें देखने को मिला कि फराह खान, सानिया मिर्जा जैसे सेलेब्स आने वाले दिनों में इस शो में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, कार्तिक की मां एक्टर की शादी के बारे में बात करते हुए दिखाई देंगी, जिसके बाद उनकी नकली शादी दिखाई जाएगी।
सिर्फ इतना ही नहीं, सानिया मिर्जा कपिल की टांग खींचती हुई नजर आईं और अनिल कपूर कहते हुए दिखाई दिए कि मुझे डर लग रहा है किस-किस से जूते पड़ेंगे। जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का प्रमोशन करने शो में पहुंची हैं। बता दें कि यह फिल्म 31 मई को रिलीज होने वाली है।
एड शीरन के साथ की मस्ती
विदेशी सिंगर एड शीरन भी 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई देने वाले हैं। इसके प्रोमो में कपिल यह कहते हुए नजर आए थे कि एड उनसे मिलने मुंबई आए हैं, लेकिन सिंगर कहते हैं कि वह मुंबई एक परफॉरमेंस के लिए आए हैं। यह सुनकर कपिल और अर्चना निराश हो जाते हैं। हालांकि, एड बोलते हैं कि उन्हें कपिल के शो में आना बहुत पसंद आया। मैंने इसके बारे में बहुत कुछ सुना है और अब मैं इसमें मेहमान बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
इंदौर में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम, भूमिगत मेट्रो पर जोर
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
यात्रियों को इंतजार, वंदे भारत के नए स्टॉप पर फिलहाल रोक
कांग्रेस का हमला, पीएम का इजराइल दौरा बताया असंतुलित कदम
सिक्किम में मौसम का कहर, सेना और प्रशासन ने संभाली मोर्चा
पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात, बेटे पर हत्या का आरोप
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी