Bigg Boss फेम Elvish Yadav पर नई शिकायत, कानूनी मुसीबत बढ़ी
यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। पहले कोबरा कांड केस के चलते उनसे पूछताछ चल रही थी और अब एक और ड्रामा शुरू हो गया है। बिग बॉस ओटीटी विनर के खिलाफ वाराणसी में शिकायत दर्ज हुई है।
किसने दर्ज की शिकायत
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन पर काशी विश्वनाथ मंदिर के अंदर तस्वीरें लेने का कथित आरोप है। इस वजह से उनके खिलाफ पुलिस कम्पलेंट दर्ज की गई है। इस शिकायत को वाराणसी सेशन कोर्ट के एडवोकेट प्रतीक कुमार सिंह ने दर्ज कराया है।
एल्विश पर क्या लगा आरोप
अपने पत्र में वकील ने दावा किया कि एल्विश यादव ने वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खिंचवाई। तब से अधिकारियों पर कथित तौर पर पक्षपात करने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और कैमरे का उपयोग प्रतिबंधित है। सिंह ने अब पुलिस अधिकारियों से इस मामले में एल्विश के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
सवालों से बचते नजर आए यूट्यूबर
हालांकि जब वो ऑफिस के लिए निकल रहे थे तो प्रेस ने उन्हें घेर लिया और सवाल करने लगी। एल्विश ने सवालों से बचते हुए कहा कि मामला अदालत में है और वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ईडी अधिकारियों से बात करने के बाद ही उन्हें इसके बारे में अधिक पता चलेगा। एल्विश ने कहा, “जो उन्होंने मांगा था, वो मैंने सबमिट कर दिया है अब वो बताएंगे। मैं बार-बार एक चीज रिपीट नहीं कर सकता।”
इसी साल मार्च में एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने सांप के जहर का इस्तेमाल करने के मामले में गिरफ्तार किया था। मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश के तहत दर्ज किया गया था।
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका
इस्राइल-ईरान तनाव से दुबई में फंसे यूपी निर्यातकों के कोरियर
Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
बिहार की राजनीति में नई चर्चा: क्या जदयू में एंट्री करेंगे निशांत कुमार, शुरू होगा ‘निशांत युग’?