रीवा में नवागत IG गौरव सिंह राजपूत ने संभाला पदभार
रीवा. नवागत पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव सिंह राजपूत ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के दौरान डीआईजी राजेश सिंह समेत पूरे संभाग के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
आईजी गौरव सिंह राजपूत ने कार्यभार संभालते ही कानून व्यवस्था को मजबूत करने, नशे के कारोबार पर लगाम लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, सायबर अपराधों पर नियंत्रण और महिला व नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया है।
महानिरीक्षक का पद बीते तीन महीनों से खाली था और अतिरिक्त प्रभार में चल रहा था। लेकिन अब आईजी गौरव सिंह राजपूत ने पदभार संभालते ही पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का थाने स्तर पर ही समाधान किया जाए। यदि शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया और आमजन को उच्च अधिकारियों तक दौड़ना पड़ा, तो थाना प्रभारी पर सीधी कार्रवाई होगी और उन्हें हटाया भी जा सकता है।
आईजी गौरव सिंह राजपूत ने कहा की “हमारी प्राथमिकता अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई होगी और महिला व नाबालिग अपराधों पर तत्काल रोकथाम के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी।” आईजी के इस सख्त रुख से साफ है कि अब पुलिसिंग में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की खैर नहीं।
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर