यूपी सरकार की नई पहल: जलाशयों में होंगे एडवेंचर
उत्तर प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बांधों और जलाशयों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा. इस योजना के तहत चित्रकूट, महोबा, सोनभद्र, हमीरपुर, झांसी, सिद्धार्थनगर और बांदा जनपदों में स्थित सात प्रमुख बांधों और झीलों को डवलप किया जाएगा. इन स्थानों पर जल और एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई और जल संसाधन विभाग की सहमति, सहयोग सुनिश्चित किया गया है.
इस संबंध में इस संबंध में राज्य सरकार ने फैसला ले लिया है. जिन बांधों और जलाशयों को ईको टूरिज्म के लिए चुना है, उनमें चित्रकूट में गुन्ता बांध, महोबा में अर्जुन डैम, सोनभद्र में धंधरौल डैम, हमीरपुर में मौदहा डैम, झांसी में गढ़मऊ झील, सिद्धार्थनगर में मझौली सागर और बांदा में नवाब टैंक शामिल है. इसकाउद्देश्य प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इन जलाशयों को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाना है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.
यूपी में प्राकृतिक और सांस्कृतिक समृद्धि का खजाना
सिंचाई और जल संसाधन विभाग इन परियोजनाओं के लिए तकनीकी सहायता और आवश्यक अनुमतियां प्रदान करेगा. विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि बांधों की सुरक्षा और संरचना पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. साथ ही जल क्रीड़ा गतिविधियों के लिए उपयुक्त पर्यावरण और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए. दरअसल, उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक और सांस्कृतिक समृद्धि का खजाना है.
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी मजबूती
योगी सरकार का लक्ष्य इन बांधों और झीलों को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, ताकि पर्यटक प्रकृति के बीच सुकून और साहसिक अनुभव प्राप्त कर सकें. इस परियोजना से स्थानीय समुदायों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा. पर्यटन गतिविधियों के विकास से होटल, रेस्तरां, परिवहन और गाइड सेवाओं जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. साथ ही, यह उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती प्रदान करेगा.
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
ऑपरेशन चक्षु-360 के तहत कोतवाली राजगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता* *अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक आरोपी एवं एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी की 04 तथा घटना में प्रयुक्त 02 सहित कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद* कुलदीप सिंगी बाबा
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर सख्ती,* *समय-सीमा से बाहर मामलों को तत्काल फाइन करने के निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश