IPL में नया नियम लागू, मैदान पर कंट्रोल बढ़ा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल से जुड़े कई सख्त नियम बनाए हैं। नए नियम के मुताबिक मैच के दौरान केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मैदान में आने या घूमने की अनुमति होगी जिनका नाम टीम सूची में शामिल होगा। सूची में सिर्फ 16 खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियम के अनुसार प्रत्येक टीम अपने खिलाड़ियों की सूची में 16 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। इसमें 11 खिलाड़ी वे होंगे जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इसके अलावा, इम्पैक्ट सब के रूप में एक और 4 खिलाड़ी रिजर्व के रूप में रखे जा सकते हैं। इन 16 खिलाड़ियों के अलावा मैदान में टीम का कोई भी अन्य सदस्य मैदान पर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
नए नियम के मुताबिक टीम सूची में शामिल न होने वाले खिलाड़ी ड्रिंक्स, बैट या ग्लव्स लेकर मैदान में नहीं जा सकेंगे। वे खिलाड़ियों तक कोई मैसेज भी नहीं पहुंचा सकेंगे। बाउंड्री लाइन के पास केवल पांच खिलाड़ी ही बिब पहनकर घूम सकते हैं। बाकी खिलाड़ियों को डगआउट में ही रहना होगा। इन नियमों का पालन न करना टीम और खिलाड़ियों की मुश्किल बढ़ा सकता है।
टीम प्रबंधन को दिए गए निर्देश
सूत्रों के मुताबिक, टीम प्रबंधन को साफ निर्देश दिए गए हैं कि मैच के दौरान सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की अनावश्यक आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। बाउंड्री लाइन और एलइडी विज्ञापन बोर्ड के बीच केवल सीमित खिलाड़ियों को ही रहने की अनुमति होगी। बीसीसीआई इन नियमों को और भी कड़ा करने का विचार कर रही है। माना जा रहा है कि यह नया नियम एमपीसी (मैच खेलने की शर्तों) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को और सख्ती से लागू करने के लिए लाया गया है। क्लॉज 11.5.2 के मुताबिक, बिना अंपायर की अनुमति के मैदान पर ड्रिंक्स ले जाना या समय बर्बाद करना नियमों के खिलाफ है।
क्यों बनाया गया ये नियम?
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दौरान ये फैसला क्यों लिया है, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि मैच के दौरान अनुशासन बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ और व्यवधान को कम करने और खेल की गति को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से ये नियम लाए गए हैं।
शताब्दीपुरम में झुग्गी हटाने की कार्रवाई बनी विवाद की वजह, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट
हादसे में सिर में घुसी कैंची, डॉक्टरों की मेहनत से सुरक्षित बचा बच्चा
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
संसद में सियासी टकराव तेज, राज्यसभा की कार्यवाही रुकी और लोकसभा में हंगामा
मूसलाधार बारिश बनी मुसीबत, NH-49 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी बैठी
पथराव मुद्दे पर बिहार विधानसभा में बवाल, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
प्रताप ग्रेवाल का बड़ा आरोप, बोले- EOW में शिकायतें दब रही हैं, जवाब दें मुख्यमंत्री
7500 किमी का शिव संकल्प! अयोध्या, बाबा बैद्यनाथ से अमरनाथ तक पैदल कांवड़ यात्रा
'जन नायकन' में विजय की फीस सबसे ज्यादा, जानिए किस स्टार ने कितने करोड़ किए चार्ज
जंगली सियार का आतंक, घर में घुसते ही सात लोगों पर हमला; गांव में दहशत फैल गई