पिंपल तो चले गए लेकिन पीछे छोड़ गए दाग
नई दिल्ली। हार्मोनल बदलाव, ऑयली स्किन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल, शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स, धूल व प्रदूषण चेहरे पर होने वाले पिंपल्स की सबसे बड़ी वजहें हैं। पिंपल के बाद चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को हाइपरपिगमेंटेशन कहा जाता है। पिंपल्स के साथ जोर-जबरदस्ती न की जाए, तो ये कुछ दिनों बाद खुद से ही ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन किसी भी तरह की छेड़खानी से पिंपल्स जाते-जाते चेहरे पर निशान छोड़ जाते हैं। जो आपकी खूबसूरती में दाग लगाने का काम करते हैं।
पिंपल के दाग हटाना इतना आसान नहीं होता। इसके लिए कई महिलाएं तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स और क्रीम का सहारा लेती हैं। जो कई बार सक्सेसफुल साबित होते हैं, तो कई बार इनके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल उपाय बताएंगे, जो हैं बेहद असरदार।
नींबू-शहद का फेस पैक
पिंपल के दाग हटाने में नींबू और शहद का फेस पैक सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल नींबू में विटामिन-C की अच्छी-खासी मात्रा होती हैं जो दाग-धब्बे दूर करने में बेहद असरदार माना जाता हैं। यह मेलेनिन प्रोडक्शन को कम करता है और स्किन की गहराई से सफाई करता है। वहीं इसके साथ इस्तेमाल होने वाला शहद भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। दाग-धब्बे दूर करने के साथ ही ये त्वचा को मॉयश्चराइज भी करता है। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से चेहरा साफ, सुंदर, कोमल व चमकदार नजर आता हैं।
ऐसे बनाएं ये फेस पैक
सामग्री- एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद
विधि
- एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें।
- इसके साथ उसमें शहद मिलाएं और दोनों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इस फेस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 10-15 मिनट इसे लगाकर रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
- इस मास्क का इस्तेमाल आप रोजाना या हफ्ते में दो से तीन बार कर सकती हैं।
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश देता महाविद्यालय उत्सव
मध्यप्रदेश बजट में महिला, युवा और सामाजिक कल्याण योजनाओं को बल