पीएम मोदी ने स्वागत के लिए राष्ट्रपति टीनुबू को दिया धन्यवाद
अबूझा। रविवार को 17 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया पहुंचा। यह यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा है, जिसमें वे ब्राजील और गुयाना भी जाने वाले है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने अबुजा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा को भारत और नाइजीरिया के रिश्तों को मजबूत करने के लिए बेहद खासा माना जा रहा है। पीएम मोदी ने एक्स पर राष्ट्रपति टीनुबू का धन्यवाद देकर लिखा, थोड़ी देर पहले नाइजीरिया पहुंचा। इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं। उम्मीद है कि यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती को और गहरा करेगी।
पीएम मोदी पिछले 17 वर्षों में नाइजीरिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। राष्ट्रपति टीनुबू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का हमारे देश नाइजीरिया में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। 2007 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है। हमारी चर्चा दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने और मुख्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर होगी। प्रधानमंत्री मोदी को नाइजीरिया के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर बुलाया गया है। अबुजा में फेडरल कैपिटल टेरिटरी के मंत्री नायेसम इज़ेनवो विके ने उनका स्वागत कर अबुजा की चाबी भेंट की, जो नाइजीरियाई जनता के विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने भी अपने आगमन की तस्वीरें साझा की और भारत और नाइजीरिया के बीच द्विपक्षीय मित्रता को गहरा करने की आशा व्यक्त की। तीन देशों की यात्रा में पीएम मोदी पहले नाइजीरिया (16 से 21 नवंबर), फिर ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने और अंत में गुयाना का दौरा करने वाले है। गुयाना की यह यात्रा पिछले 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली राजकीय यात्रा होगी।
इसके पहले पीएम मोदी ने कहा, नाइजीरिया के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर यह मेरी पहली यात्रा है। मेरी यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर होगी जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है। मैं वहां भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने हिंदी में मेरे स्वागत के संदेश भेजे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने नाइजीरिया में मराठी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव