पहली बार बिहार भाजपा कार्यालय जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर से बिहार आ रहे। महज आठ दिनों में दूसरी बार पीएम बिहार दौरे पर आ रहे। वह आज यानी 20 मई देर शाम पटना आएंगे। यहां से सीधे पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी के आवास पर उनके परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय जाएंगे। यहां वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है। पिछले एक सप्ताह से भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी चल रही है। कार्यालय परिसर में दो दिन से गाड़ियों की पार्किंग पर रोक है। पीएम केआगमन को देखते हुए भाजपा कार्यालय में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। पीएम मोदी रात में राजभवन में ही विश्राम करेंगे। पीएम के आगमन के लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं मंगलवार को पीएम मोदी दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीवान के गोरियाकोठी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम पूर्वी चंपारण जाएंगे। यहां पर वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़कर बुराइयों को समाप्त करना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है