पुलिस की कार्रवाई: 25 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में दो गिरफ्तार, वाहन रजिस्ट्रेशन का दिया था झांसा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वाहन रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर २५ लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में चक्रधर नगर पुलिस ने जगदलपुर में रहने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के बोईरदादर क्षेत्र के कृष्ण वाटिका में रहने वाला राकेश कुमार वाहनों की खरीदी बिक्री का काम करता है।
राकेश ने चक्रधर नगर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2021 में महिन्द्र फायनेंस चोला मंडलम फायनेंस और मेग्मा फायनेंस द्वारा अधिग्रहित की गई करीब 50 वाहन कार, ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन को जगदलपुर में नीलामी में खरीदा। उक्त वाहन व जेसीबी मशीन पुराने मॉडल के होने के कारण उनका पंजीयन जगदलपुर आरटीओ ऑफिस में होना था।
वाहन रजिस्ट्रेशन के नाम पर की ठगी
इसको लेकर राकेश कुमार की मुलाकात जगदलपुर निवासी अजय उर्फ अज्जु पिल्लई और उसका साथी विपिन साहू से हुई। उन दोनों ने स्वयं को एजेंट बताकर आरटीओ ऑफिस से रजिस्ट्रेशन करा देने की बात कहकर वाहनों का विवरण मांगा। राकेश कुमार ने उन्हें वाहनों और जेसीबी मशीन का विवरण दिया। साथ ही अक्टूबर 2021 में अज्जु और विपिन ने सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए पंजीयन शुल्क के नाम पर अलग-अलग समय पर रुपए की मांग की।
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव