बनारस में झमाझम बारिश की संभावना, आपदा प्रबंधन ने जारी की चेतावनी
बनारस : बनारस में बीते 58 दिनों में सामान्य से 25 फीसदी ज्यादा 427.6 मिलीमीटर बारिश हो गई है। मानसून के आए 38 दिन बीत चुके हैं, इन दिनों में ही 420 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं अब मौसम ऐसा हो गया है कि काशी के दिन और रात में तापमान का अंतर 3.9 डिग्री आ गया है। सोमवार को बनारस में छिटपुट बूंदाबांदी ही हुई, लेकिन पूरे दिन धूप नहीं निकली। इससे शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 नीचे 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की बचाव की अपील
- जर्जर मकानों और दीवारों से दूर रहें
- जलभराव वाले रास्तों से न गुजरें। तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें, यह जानलेवा हो सकता है।
- बिजली के खंभों व तारों से दूर रहें। पानी भरे इलाकों में गिरे हुए बिजली के तारों को न छुएं।
- अफवाह न फैलाएं। किसी भी असत्य जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।
- असुरक्षित भवनों में प्रवेश न करें। जर्जर मकानों, दीवारों से दूर रहें, बारिश में गिरने का खतरा बना रहता है।
- बच्चों को बाहर न जाने दें। इससे जलभराव और खुले नालों में गिरने का खतरा बना रहता है।
- निचले इलाकों से ऊंचे स्थानों पर जाएं।
- लगातार बारिश के दौरान निचले इलाकों से ऊंचे स्थानों पर जाएं। जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
- पानी के संपर्क में आए बिजली के उपकरणों को न छुएं। आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति बंद कर दें।
- मवेशियों के संरक्षण में पशुओं को भी ऊंचे सुरक्षित स्थानों पर रखें।
- टॉर्च, बैटरी, प्राथमिक उपचार किट, जरूरी दवाइयां, पानी की बोतल और सूखा भोजन पास रखें।
- बरसात के पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए पानी को उबाल कर या फिल्टर करके पिए।
- आकाशीय बिजली और अन्य आपदा से जुड़ी चेतावनी और जानकारी समय पर प्राप्त करने के लिए दामिनी और सचेत मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वाराणसी में हो रही बारिश से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। वहीं इमरजेंसी में आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने के लिए इस नंबर 0542-2508550, 2504170 पर सूचना देने की अपील की है।
NEET को लेकर विपक्ष का बड़ा दांव, राहुल गांधी ने बुलाई कांग्रेस सांसदों की बैठक
’सफलता की कहानी’’* *मानपुरा देव की 'लखपति दीदियां' बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *आधुनिक तकनीक से सब्जी उत्पादन कर हर माह 30 से 40 हजार रुपये तक की आय, भोपाल की थोक मंडियों तक पहुंच रही गांव की ताजी सब्जियां* कुलदीप सिंगी बाबा
24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश, CJP प्रोटेस्ट पर सरकार ने रखा अपना पक्ष
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जताई नाराजगी
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव