रुस्लान का प्री टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे आयुष शर्मा
फिल्म अंतिम से फैंस का दिल जीतने वाले कलाकार आयुष शर्मा आने वाले समय में फिल्म 'रुस्लान' में दिखाई देंगे। लंबे समय से इस मूवी का लेकर सलमान ख़ान के बेहनोई का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में 'रुस्लान' को लेकर अब एक बड़ा लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।
मेकर्स की तरफ से आयुष शर्मा की इस फिल्म का प्री-टीजर लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें आयुष धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक नजर रुस्लान के इस टीजर पर डालते हैं।
सामने आया 'रुस्लान' का प्री-टीजर
सलमान खान के साथ फिल्म अंतिम में जिस तरह से आयुष शर्मा ने अपने अभिनय का हुनर दिखाया, उससे हर कोई उनका दीवाना हो गया। इसके बाद फैंस उन्हें और भी कई मूवीज में देखने के लिए बेताब हो गए। प्रशंसकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए आयुष आने वाले वक्त में फिल्म 'रुस्लान' के जरिए उनका मनोरंजन करते हुए दिखेंगे।
इस बीच 'रुस्लान' का प्री-टीजर सामने आ गया, जिसे श्री सत्य साईं आर्ट यूट्यूब चैनल ने लॉन्च किया है। फिल्म के इस टीजर में एक्टर आपको दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। आयुष के चाहने वालों को 'रुस्लान' में उनका एक धांसू अवतार देखने को मिलेगा,
जिसका अंदाजा फिल्म के इस प्री टीजर के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो 'रुस्लान' का ये लेटेस्ट टीजर बेहद शानदार है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी आयुष की 'रुस्लान'
ये पहला मौका नहीं है जब आयुष शर्मा की 'रुस्लान' का कोई टीजर सामने आया है, इससे पहले भी फिल्म के कई पोस्टर, अनाउसमेंट वीडियो और अन्य टीजर भी रिवील किए जा चुके हैं।
गौर करें 'रुस्लान' की रिलीज डेट की तरफ तो 26 अप्रैल 2024 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी और अंतिम मूवी के बाद आयुष इससे वापसी करते दिखेंगे। इस मूवी में आयुष शर्मा के साथ एक्ट्रेस सुश्री मिश्रा और एक्टर जगपति बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यात्रियों को मिली बड़ी राहत, सफर होगा आसान
‘अगले साल तक सास मर जाए’ लिखकर लगाई प्रार्थना-पत्र
विधासनभा में हंगामे के बीच भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
खराब मौसम या तकनीकी गड़बड़ी? जांच में जुटी एजेंसियां
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
'आउट होकर वापस आए हैं'; सनी देओल-बॉबी और अक्षय खन्ना के कमबैक पर फराह खान की टिप्पणी; तारीफ में कही ये बात
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’