इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार लहसुन की चटनी
भारतीय खानपान में चटनी की अपना खास स्थान है। थाली में इसे शामिल करने से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ जाता है, बल्कि सेहत को भी लहसुन के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। यह स्वाद में बहुत चटपटी और तीखी होती है, ऐसे में अगर किसी सब्जी को खाने का मूड नहीं भी है, तो आप सिर्फ रोटी या पराठे के साथ इस चटनी को मजे से खा सकते हैं। आइए बिना देर किए जान लीजिए इसे बनाने की स्पेशल रेसिपी।
लहसुन की चटनी बनाने के लिए सामग्री
- लहसुन – 20-25 कली
- तीखी लाल मिर्च – 5
- कश्मीरी लाल मिर्च – 6
- सरसों का तेल – 4 टेबल स्पून
- नींबू का रस – आधा टी स्पून
- नमक – स्वादानुसार
लहसुन की चटनी बनाने की विधि
- लहसुन की चटनी जायकेदार चटनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले कश्मीरी लाल मिर्च और तीखी लाल मिर्च को पानी में भिगोकर छोड़ देना है।
- इसे भीगे हुए 1 घंटा हो जाए, तो इसे पानी के साथ ही एक पैन में निकालें और एक-दो उबाल आने तक अच्छे से पका लें।
- इस दौरान आपको गैस की फ्लेम मीडियम ही रखनी है, जिससे चटनी में स्वाद का जायका उभर कर आ सके।
- इसमें उबाल आ जाए, तो इसे थोड़ा ठंडा कर लें और फिर मिक्सर की मदद से महीन पेस्ट बना लें।
- इसके बाद कढ़ाई में सरसों का तेल डालें और फिर इसे गर्म करने के बाद इसमें लहसुन का पेस्ट एड करें।
- फिर इसे 1-2 मिनट पकाने के बाद इसमें लाल मिर्च का मिश्रण एड करें और फिर 15-20 मिनट धीमी आंच पर भून लें।
- बस फिर तैयार है आपकी लहसुन की स्वादिष्ट चटनी। रोटी या पराठे के साथ इसका लुत्फ उठाएं और अगर स्टोर करना है, तो 2-3 हफ्ते तक इसे एयरटाइट जार में रखकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत