गो डिजिट के आईपीओ के लिए कीमत दायरा तय
मुंबई । साधारण बीमा कंपनी गो डिजिटल जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ने शुक्रवार को 2,651 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए कीमत दायरा 258 रुपए से 272 रुपए प्रति शेयर तय किया। कर्नाडा के फेयरफैक्स ग्रुप के समर्थन वाली कंपनी ने कहा कि आईपीओ 15 मई को खुलेगा और इसके लिए 17 मई तक आवेदन दिए जा सकेंगे। बड़े यानी एंकर निवेशकों के लिए यह 14 मई को खुलेगा। गो डिजिट के प्रस्तावित आईपीओ के तहत 1,125 करोड़ रुपए के नए इक्विटी शेयर जारी किये जाएंगे। वहीं प्रवर्तक गो डिजिट इंफोवर्क्स सर्विसेज और मौजूदा शेयरधारक 1,490 करोड़ रुपए के 5.47 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। कीमत दायरे के उच्च स्तर पर आईपीओ का आकार 2,615 करोड़ रुपए बैठता है। कंपनी में गो डिजिट इंफोवर्क्स सर्विसेज की 83.3 फीसदी हिस्सेदारी है। नए निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग कंपनी के पूंजी आधार को बढ़ाने और सॉल्वेंसी मार्जिन को बनाए रखने तथा सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कंपनी के निवेशकों में शामिल हैं। वे आईपीओ में कोई शेयर नहीं बेच रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव