क्वांट एमएफ को आरबीएल बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने मंजूरी मिली
मुंबई । भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने क्वांट म्यूचुअल फंड को आरबीएल बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.98 प्रतिशत करने की अनुमति दे दी है। शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार 10 मई तक क्वांट एमएफ के पास अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिए निजी क्षेत्र के ऋणदाता में 4.68 प्रतिशत शेयर पूंजी थी। सूचना के अनुसार आरबीआई ने क्वांट मनी मैनेजर्स लिमिटेड को क्वांट म्यूचुअल फंड की विभिन्न योजनाओं के जरिए आरबीएल बैंक में भुगतान की गई शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकार के 9.98 प्रतिशत तक की कुल हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है। बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के तहत कुछ शर्तों और प्रावधानों के अधीन यह मंजूरी दी गई। 12 मई 2025 तक शेयरधारिता बढ़ानी होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव