ढाका कॉलेज के हॉस्टल में घुसे कट्टरपंथी, मूर्तियां तोड़ीं
ढाका। ढाका में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले शुरू हो गए थे, जो अभी तक जारी हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। न तो मुकदमा दायर किए जा रहा है और न ही गिरफ्तारी या कोई कार्रवाई हो रही है।बांग्लादेश में कार्यवाहक सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के दावों और सुरक्षा के भरोसे के बावजूद हिंदुओं पर हमले थम नहीं रहे हैं। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने ढाका कॉलेज के हिंदा छात्रावास पर हमला कर मंदिर और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया है। हमले के दौरान छात्रावास के पश्चिमी हिस्से में स्थित हिंदू मंदिर की मूर्तियों को तोड़ दिया गया और कीमती सामान चुरा लिए गए।
रिपोर्ट के मुताबिक 250 से ज्यादा जगहों पर हिंदू समुदाय के घरों और मंदिरों पर हमले हुए हैं। हमलों के विरोध में हिंदू समुदाय ने देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए हैं। हिंदुओं पर बढ़ते हमलों के बीच बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने बीते सप्ताह राजधानी ढाका के प्रसिद्ध ढाकेश्वरी देवी मंदिर का दौरा किया था। इस दौरान मोहम्मद यूनुस ने हिंदू समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की थी और उनकी सुरक्षा का वादा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि देश में सभी के अधिकार बराबर हैं। उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व करने वाले छात्रों से देश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था। बीते शुक्रवार को मोहम्मद यूनुस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर जानकारी दी थी। इस दौरान प्रोफेसर यूनुस ने नई दिल्ली को बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को भरोसा दिया था।
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा