रजत दलाल का करणवीर मेहरा पर फूटा गुस्सा, कहा.....
बिग बॉस 18 को विनर मिल चुका है। करणवीर मेहरा सीजन 18 की ट्रॉफी और 50 लाख की प्राइज मनी अपने घर ले गए। सलमान खान के शो को लेकर विवाद अभी तक जारी है। विवियन डीसेना इस सीसन के पहले रनर अप और रजत दलाल दूसरे रनर अप बने थे। वोटिंग ट्रेंड्स में रजत का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन विजेता की दौड़ से वह काफी पहले बाहर हो गए थे। इसके बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस समेत विनर करणवीर मेहरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
रजत दलाल के हारने से उनके फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स तो करण को ट्रॉफी का सही हकदार भी नहीं मा रहे हैं। इस बीच पूरे विवाद पर पहली बार रजत दलाल ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने कुछ बातों को लेकर आपत्ति जताई है। उनके लहजे से कहा जा सकता है कि उन्होंने नाम लिए बगैर करणवीर को चेतावनी दे दी है।
वीडियो में रजत को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'सभी भाईयों को राम-राम। पहले एक चीज होती थी कि रजत को उंगली कर दो और फिर रजत मारपीट कर देता था, अब ये सभी चीजें हम छोड़ चुके हैं। आप मेरे बारे में कुछ भी कह सकते हो, लेकिन मेरे सरनेम यानी दलाल के बारे में कुछ भी मत बोलना।'
रजत का कहना है कि 'दलाल खाप के बारे में आपको नहीं पता है। आप शहरी पपलू हो और आपको नहीं पता कि गांव में इन सभी चीजों को हिसाब-किताब क्या होता है। आपकी बेहतरी इसमें ही है कि खुद पर और अपने परिवार पर ध्यान दें। बेवजह की चीजों में आप पड़ने की कोशिश न करें।'
किस वजह से खड़ा हुआ था बवाल?
रजत ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'आप अपनी जिंदगी में मस्त रहो। इधर का कोई आपकी टिप्पणियों का बुरा मान गया, तो आपको दिक्कत हो सकती है।' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रजत दलाल के फैंस पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस आशिता धवन ने बताया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद करण ने भी इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। करण और आशिता दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं। यही वजह है कि रजत की लेटेस्ट वीडियो का इशारा उन दोनों की तरफ ही देखा जा रहा है।
शरद पवार गुट ने खत्म की अटकलें, एनसीपी मर्जर पर दिया बड़ा बयान
क्या जंग का दायरा बढ़ेगा? हिंद महासागर में अमेरिकी कदम से हलचल
ट्रंप प्रशासन ने WHO को घेरा, समय पर अलर्ट न देने का आरोप
जबलपुर में कार्यरत अजय मौर्य को बेची गई पहली फर्जी डिग्री
गरीबी हटाने को लेकर सरकार का बड़ा दावा, राजनाथ सिंह ने रखे आंकड़े
रक्षा सौदे में बड़ा मोड़: नॉर्वे ने मलेशिया को मिसाइल सिस्टम रोका
ब्याज दरें बदलती रहती हैं: री-फाइनेंसिंग का सही समय
बांदा में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, दुनिया में सबसे ज्यादा दर्ज हुआ तापमान
गरीबी और भुखमरी ने बदले रिश्तों के मायने, अफगानिस्तान की तस्वीरें परेशान करने वाली
RIL ने कहा: विवाद का शांतिपूर्ण समाधान दोनों के हित में