आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरु
राहत मिलेगी या नहीं इस पर फैसला 8 को
मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक 6 जून से शुरू हो चुकी है। बैठक 8 जून को समाप्त होगी और गुरुवार को बैठक में लिए फैसलों का ऐलान होगा। अप्रैल में हुई पिछली एमपीसी बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। आर्थिक जानकारों का मानना है कि गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में हो रही मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में केंद्रीय बैंक रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं करेगा। रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा जाएगा।
रेपो रेट में कमी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं हैं। अक्टूबर 2023 में ही ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। मई 2022 के बाद आरबीआई ने महंगाई को काबू करने के लिए कई बार ब्याज दरों में इजाफा किया था। लेकिन अब उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित रिटेल महंगाई दर के अप्रैल में 18 महीनों के निचले स्तर 4.7 फीसदी पर आने के बाद आरबीआई और मोदी सरकार पर दबाव कम हुआ है।
अर्थशास्त्री का कहना है कि महंगाई के आरबीआई की निर्धारित सीमा के भीतर आ जाने की संभावना है। वित्त वर्ष 2024 में औसतन यह 5.0 फीसदी रह सकती है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में तब इसके औसतन 4.5 फीसदी रहने के अनुमान हैं। महंगाई दर में घटत-बढ़त मानसून पर भी निर्भर होगी। आरबीआई एमपीसी की इस बैठक में रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी।
वहीं एक अन्य अर्थशास्त्री का कहना है, निकट भविष्य में रेपो रेट में वृद्धि नहीं होगी। हालांकि, वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में आरबीआई रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि रिजर्व बैंक का रेपो रेट बढ़ाने का मकसद केवल महंगाई रोकना ही नहीं होता है। इसके माध्यम से वह सिस्टम में बेहतर लिक्विडिटी भी सुनिश्चित करता है। अब केंद्रीय बैंक के 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के बाद लिक्विडिटी के मामले में त्वरित रिलीफ मिल गई है।
कुछ आर्थिक जानकारों का कहना है कि भविष्य में रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव उस समय की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। अगर महंगाई में इजाफा होता है, तब रिजर्व बैंक मंहगाई को रोकने के लिए कड़े कदम उठा सकता है। महंगाई से राहत मिलने पर ब्याज दरों में भी कमी हो सकती है।
संवाद और कूटनीति से हल निकालने की अपील
यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 28 फरवरी को वेतन भुगतान
CG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के पहले राजनेता
समुद्री सीमा विवाद के बीच हिंसक घटना से हालात संवेदनशील
होली पर मेहमानों को पिलाएं घर की बनी ठंडाई, स्वाद रहेगा यादगार
Shahdol News: धमनी कला में ‘उड़न खटोला’ से उतरी दुल्हन, जमींदार किसान पिता ने हेलीकॉप्टर से दी बेटी को विदाई
होली पर लाखों कर्मचारियों को यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही खाते में आएंगे सैलरी
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार गई टीम इंडिया तो क्या होगा? जानिए सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, DEO ने जारी किया आदेश, जानें नई टाइमिंग