अखाड़ों के संतों के बीच विवाद और मारपीट के बाद हुई सुलह
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में अखाड़ों के संतों के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना के बाद अब समझौता हो गया है। दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत वापस ले ली है और महाकुंभ मेले को सफल बनाने पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। इस समझौते के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि महाकुंभ के आयोजन में शांति बनाए रखने में यह विवाद बड़ी चुनौती बन सकता था।
बता दें गुरुवार को महाकुंभ में शिविर लगाने को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय में 13 अखाड़ों के संत जमा हुए थे। इस दौरान कुर्सियों पर आगे बैठने को लेकर विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने कुंभ मेलाधिकारी और पुलिस को एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की थी। कुंभ मेलाधिकारी के हस्तक्षेप और बातचीत के बाद शुक्रवार को दोनों पक्षों ने शिकायत वापस ले ली।
महंत हरि गिरि ने कहा कि महाकुंभ पर सभी की नजर है और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इसे सफल बनाने के लिए समर्पित हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी और श्रीमहंत प्रेम गिरि ने कहा कि विवाद अब खत्म हो चुका है। महंत राजेंद्र दास ने भी इस सुलह को महाकुंभ की तैयारी के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
*मिट्टी धंसने की घटना में थाना लीमा चौहान पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक युवक को मिला जीवनदान
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल