बच्चों को मिड-डे मील में परोसा गया, चावल और मिर्च पाउडर
निजामाबाद । तेलंगाना के निजामाबाद जिले के कोठापल्ली गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के मिड-डे मील को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। स्कूल में छात्रों को एक मिड-डे मील एजेंसी ने मिर्च पाउडर और तेल मिला हुआ चावल परोसा। जब यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने जांच की। अब बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने घटना की निंदा कर जवाब मांगा है।
छात्रों ने चावल के साथ परोसी गई दाल को बेस्वाद पाकर भोजन फेंक दिया
शिक्षकों में से एक ने बताया कि कई छात्रों ने चावल के साथ परोसी गई दाल को बेस्वाद पाकर भोजन फेंक दिया था। उन्होंने इस बारे में अपने शिक्षकों और वहां मौजूद दो ग्रामीणों से शिकायत की। बाद में, जब छात्र दोपहर का भोजन करने आए, तब उन्हें मध्याह्न भोजन एजेंसी द्वारा मिर्च पाउडर और तेल के साथ चावल परोसा गया।
भोजन पाने वाले कई बच्चे बीमार
अभिभावकों ने शिकायत की थी कि भोजन पाने वाले उनके कई बच्चे बीमार हैं। उनकी शिकायत के बाद निजामाबाद के डीईओ एन दुर्गाप्रसाद, मंडल शिक्षा अधिकारी (एमईओ), प्रधानाध्यापक और अन्य अधिकारियों ने दौरा कर जांच की। मिड डे मील सेवा प्रदाताओं को सख्त चेतावनी दी गई कि वे बच्चों को दिए जाने वाले भोजन से समझौता न करें।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
राजस्व विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
UGC समर्थन रैली बनी विवाद का कारण, पुलिस जांच में जुटी
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम