राइजिंग राजस्थान में जापान-कोरिया के निवेशकों ने दिखाई रुचि, तारीफ भी की
टोक्यो। राजस्थान के खास प्रोजेक्ट राइजिंग राजस्थान का दूसरा चरण बड़े उत्साह के साथ शुरु हो गया है। इसका उद्देश्य राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश लाना और इसे एक सशक्त आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस बार टोक्यो में आयोजित जापान इन्वेस्टर मीट (रोड शो) के मंच से राजस्थान की समृद्ध संभावनाओं का परिचय दिया गया। जापानी व्यापारियों ने इसमें उत्साह दिखाया और इसकी सराहना भी की। उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव, आईएएस अजिताभ शर्मा ने बताया कि इस रोड शो का मुख्य उद्देश्य जापानी निवेशकों को राजस्थान की आर्थिक क्षमताओं और विकास से रूबरू कराना था। जापान से मिली प्रतिक्रिया न केवल प्रेरणादायक थी, बल्कि असाधारण भी। जापानी निवेशकों ने राजस्थान के उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, और व्यवसाय के प्रति रुचि दिखाई जो भविष्य में राज्य के विकास के लिए एक मजबूत नींव साबित होगी।
इस आयोजन की सफलता पर राज्य के प्रतिनिधि और अधिकारी गर्व महसूस कर रहे हैं, जो इस पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल बनाने में जुटे हैं। राइजिंग राजस्थान के सियोल और टोक्यो में हुए रोड शो को लेकर सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक यूजर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा लिखा कड़ी मेहनत बेकार नहीं जाएगी और वही भविष्य में लाभांश तय करेगी। इस प्रयास की दीर्घकालिक सफलता में विश्वास जताया है। एक अन्य ने मजेदार तरीके से लिखा, सुपर से बी ऊपर। जब इतनी कड़ी मेहनत होगी तो एक्स्ट्रा से बी एक्स्ट्रा रिस्पॉन्स मिलेगा ही ना। उनकी यह टिप्पणी रोड शो के संभावित परिणामों की सराहना और प्रशंसा में कही गई है। राइजिंग राजस्थान के इस अंतरराष्ट्रीय अभियान को न केवल निवेशकों बल्कि आम लोगों का भी सकारात्मक समर्थन मिल रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित