यूपी में सड़क हादसे से हड़कंप, अज्ञात वाहन से भिड़ी कार; चार की मौत
अमरोहा (गजरौला): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। गजरौला इलाके में दिल्ली की तरफ जा रही एक वैगनआर कार आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार ड्राइवर मोहम्मद सलमान (27 वर्ष) सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और शवों को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
मृतक ड्राइवर सलमान, रामपुर के पंखेवालान गेट बमनपुरी का निवासी था। हादसे में जान गंवाने वाले बाकी तीन लोगों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। सलमान के भाई तनवीर ने पुलिस को बताया कि उनका भाई टैक्सी के तौर पर वैगनआर गाड़ी चलाता था।
जानकारी के मुताबिक, दूसरे राज्य के पांच युवक रामपुर से दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन रामपुर स्टेशन पर उनकी ट्रेन मिस हो गई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पहुंचने के लिए बुधवार सुबह सलमान की गाड़ी बुक की। सुबह करीब 4 बजे जैसे ही उनकी कार ख्यालीपुर ढाल से कुछ दूरी पर पहुंची, तभी यह भयानक हादसा हो गया।इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार हसनैन और समेतुल इस्लाम गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें यूपी-112 पुलिस की मदद से डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
चारों मृतकों के शवों को पहले सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में चार लोगों की जान गई है। तीन शवों की पहचान न होने के कारण उन्हें मोर्चरी में रखवाया गया है; शिनाख्त होने के बाद ही उनके बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक