चर्च में रोमांटिक सीन से मचा हंगामा, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
मुंबई : सिद्धार्थ-जान्हवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया गया। अब फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन को लेकर विवाद छिड़ गया है। इसे फिल्म से हटाने की मांग की जा रही है और ऐसा ना करने पर चेतावनी भी दी गई है। आइए जानते हैं आखिर किस सीन को लेकर और क्यों हो रहा विरोध।
चर्च के अंदर दिखाए सीन को हटाने की मांग
'परम सुंदरी' फिल्म के ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर चर्च में रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। इसी सीन को आधार बनाकर ईसाई समुदाय के सदस्यों ने विरोध जताया है। वॉचडॉग फाउंडेशन ने CBFC, मुंबई पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर निर्माताओं को फिल्म और ट्रेलर से इस सीन को हटाने का निर्देश देने को कहा है। शिकायत में कहा गया है कि ज्यादा लोगों को आकर्षित करने के लिए ऐसा किया जाता है।
विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी
शिकायत में कहा गया है कि चर्च एक पवित्र स्थल है और इसे अश्लील सामग्री के मंच के रूप में चित्रित नहीं किया जाना चाहिए। ये सीन धार्मिक स्थल की पवित्रता का अनादर करते हैं और ईसाई समुदाय की भावनाओं को आहत करते हैं। शिकायत करते हुए समूह ने चेतावनी दी कि यदि निर्माता फिल्म से सीन को हटाने में विफल रहे तो जनता द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म ने प्रोड्यूस किया है। ‘परम सुंदरी’ की इससे पहले दो बार रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। फिर इसकी रिलीज डेट 25 जुलाई फाइनल की गई थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 29 अगस्त कर दिया गया है।
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ* *150 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण* कुलदीप सिंगी बाबा
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन विवाद पर बढ़ी कानूनी हलचल, CJI को लिखे पत्र में रखी गई अहम दलीलें