फिल्म के प्रमोशन के दौरान घायल हुईं सारा अली खान
सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान आने वाले समय में दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें मर्डर मुबारक और ऐ वतन मेरे वतन के नाम शामिल हैं। फिलहाल सारा इन मूवीज के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।
इस बीच उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि प्रमोशन के दौरान वह हादसे का शिकार हुईं हैं, जिसकी वजह से उनको इंजरी हुई है।
सारा अली खान हादसे का हुईं शिकार
बुधवार को सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा अपने ही अंदाज में दर्शकों को नमस्ते करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया है कि एक साथ दो-दो फिल्मों को प्रमोशन कर रही हूं और इस दौरान मेरा पेट जल गया है।
अब क्या करें इससे हमें सबक मिल गया है। दुर्भाग्य से ये हमारे साथ हुआ है। हालांकि सारा अली खान ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि ये हादसा उनके साथ कैसे हुआ है।
लेकिन अभिनेत्री के बारे में इस खबर को जानने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है। सारा को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी ये चोट कोई ज्यादा गंभीर नहीं हैं।
जल्द रिलीज होगीं सारा की दो फिल्में
बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने के बाद जल्द ही सारा अली खान ओटीटी पर भी धमाल मचाती हुईं नजर आएंगी। उनकी अपकमिंग मूवी मर्डर मुबारक 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर और ऐ वतन मेरे वतन 21 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग होंगी।
हाल ही में सारा की इन दोनों मूवीज के ट्रेलर को मेकर्स की तरफ से लॉन्च किया गया है, जिन्हें देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई और वे इनकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान