सरफराज खान के मजाक का शोएब बशीर ने दिया जवाब, कहा......
भारत के बल्लेबाज सरफराज खान और इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर के बीच दूसरे दिन हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना इंग्लैंड की पहली पारी के 103वें ओवर में हुई, जब ओली रॉबिन्सन के आउट होने के बाद बशीर बल्लेबाजी करने आए। बशीर अंपायर से गार्ड ले रहे थे। उसी वक्त सरफराज ने मजाक किया। सरफराज ने इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी से उसकी हिंदी भाषा कौशल के बारे में सवाल किया।
सरफराज और शोएब का वीडियो वायरल
सरफराज को भरोसा था कि बशीर हिंदी नहीं समझते हैं लेकिन इंग्लैंड के स्टार ने अपनी प्रतिक्रिया से उन्हें चौंका दिया। सरफराज और बशीर के बीच की मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
सरफराज खान- इसको हिंदी भी नहीं आती है बढ़िया चलो।
शोएब बशीर - थोड़ी-थोड़ी आती है हिंदी।
भारत ने पहली पारी में खोए 7 विकेट
गौतरतलब हो कि इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर सिमट गई। वहीं, भारत ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। शोएब बशीर ने चार विकेट हासिल किए। टॉम हार्टली को दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव